गोवंश के अवशेष मिलने पर चंबा में बवाल, बाजार बंद : पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की, भारी पुलिस बल तैनात……पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

by

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, मुख्य चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ

एएम नाथ।  चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। विरोध में चंबा शहर का बाजार बंद रखा गया। मेडिकल स्टोर को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा। चक्का जाम के बीच से एक टैंपो गुजरने पर गुस्साई भीड़ ने उसका शीशा तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

जानकारी के अनुसार, सिल्लाघ्राट पंचायत के साथ लगती घघरोथा पंचायत के गांव सनोथा के पास गोवंश के अवशेष मिलने की बात सामने आई थी। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। हिंदू संगठनों के बैनर तले लोगों ने चंबा शहर में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

डीसी के मौके पर न पहुंचने से भड़के प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त के मौके पर नहीं पहुंचने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच मुख्य चौक पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। चक्का जाम के दौरान एक टैंपो के बीच से निकलने पर भीड़ ने उसके शीशे तोड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

चंबा पुलिस के अनुसार, सिल्लाघ्राट क्षेत्र में गोहत्या से संबंधित शिकायत मिलने के बाद 13 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसपी चंबा विजय सकलानी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अपुष्ट जानकारी या भ्रामक संदेश सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन किलोमीटर तक किराया 7 रूपये, पहाड़ी सड़क पर 2.19 रूपये, समतल सड़क में 1.40 रूपये प्रति किलोमीटर : सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही किराया वसूला जाएं: आरटीओ

ऊना : आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, जिला के निजी बस आप्रेटर एवं अन्य राज्यों के बस आप्रेटर जोकि अपनी स्टेज़ कैरिज बसों का प्रचलन ऊना जिला में संचालित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: जगत सिंह नेगी

*प्रदेश सरकार राजस्थान सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रक्रिया को दे रही गति* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 नवम्बर: बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ने परिवार सर्वे के तहत पंजीकरण व संशोधन की सुविधा शुरू

जिन परिवारों को नहीं हुआं पंजीकरण वह 31 मार्च तक करा सकते है बीबीएन, 26 मार्च (तारा) : नगर निगम बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सभी स्थानीय नागरिकों के लिए परिवार सर्वे के तहत...
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

ऊना  – हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद संदीप कुमार ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!