अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत तथा एक अन्य घायल

by

गढ़शंकर, 18 जून : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव हैबोवाल से श्री आनंदपुर साहिब जाने वाले मार्ग पर काहनपुर खूही के पास सड़क हादसे में एक युवक करणदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक सतनाम सिंह सत्तू पुत्र तरसेम सिंह निवासी सेखोवाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसा बीती रात करीब 10 बजे हुआ। दोनों युवक ट्रक चालक थे और किसी कंपनी का ट्रक चलाते थे। हादसे के समय वे ट्रक खड़ा करके पैदल गांव की तरफ जा रहे थे। टक्कर किसने मारी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है, बीनेवाल चौकी पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

कैप्शन… मृतक युवक की फाइल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब अध्यक्ष हरपुरा ने जिला मोहाली का सुखदेव सिंह कंसाला को अध्यक्ष किया नियुक्त

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब ने कुराली में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका कुराली : आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब दुारा कुराली में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्र...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में साफ-सुथरी और सटीक वोटर सूची तैयार करने में जनता करे सहयोगः राहुल चाबा

ए.डी.सी. ने चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में वोटर वैरीफिकेशन और रैशनेलाइजेशन विषय पर की बैठक होशियारपुर, 10 सितंबर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम- चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी 044-चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र राहुल चाबा की अध्यक्षता में एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक बहसें, वार-पलटवार, हमले और जवाबी हमले, आरोप-प्रत्यारोप शून्य में विलीन हो गए : मेरे भीतर वैराग्य की भावना पनपने लगी – नरेंद्र मोदी

नई दिल्लीः कन्याकुमारी में ध्यान लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भविष्य पर नए सिरे से फोकस करते हुए काम पर लौट आए हैं। लौटने के बाद उन्होंने आधा दर्जन से अधिक बैठकें कीं। इससे...
Translate »
error: Content is protected !!