चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में साफ-सुथरी और सटीक वोटर सूची तैयार करने में जनता करे सहयोगः राहुल चाबा

by

ए.डी.सी. ने चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र में वोटर वैरीफिकेशन और रैशनेलाइजेशन विषय पर की बैठक

होशियारपुर, 10 सितंबर :   अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य)-कम- चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी 044-चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र राहुल चाबा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चुनाव आयोग के निर्देशों और जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर के मार्गदर्शन के अनुसार 044-चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में 20 अगस्त 2024 से 20 सितंबर 2024 तक बी.एल.ओज़ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रही वोटर वैरीफिकेशन और भावी मतदाताओं की पहचान से संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।

      इसके अलावा बूथों के रैशनेलाइजेशन अर्थात मौजूदा बूथों की स्थिति में बदलाव, बूथ स्थानांतरण या बूथ के नाम, पते आदि में सुधार के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि, इस संबंध में किसी भी बूथ में परिवर्तन का कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ।

      ए.डी.सी ने इस मौके पर साफ-सुथरी और सटीक वोटर सूची तैयार करने के उद्देश्य से जनता से वोट बनाने के लिए अपील की। उन्होंने बताया कि विशेष संशोधन 2025 योग्यता तिथि 01 जनवरी 2025 के आधार पर वोटर सूची का प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक स्वीकार की जाएंगी। सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा 26 दिसंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा और अंतिम वोटर सूची का प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

राहुल चाबा ने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जो चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 09, 10, 23, और 24 नवंबर 2024 को होंगे। उन्होंने दिव्यांग, बुजुर्गों, थर्ड जैंडर व एन.आर.आई व्यक्तियों को पहल के आधार पर वोट बनाने की अपील की। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, बहुजन समाज पार्टी से मदन सिंह बैंस, आम आदमी पार्टी से कुलविंदर सिंह के अलावा बी.डी.पी.ओ माहिलपुर-कम- सहायक चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी 044-चब्बेवाल बलविंदर पाल, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार और लखबीर सिंह के अलावा हनी राजा, बलविंदर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन – श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म सर्किट बनाया जाएगा : डा. सुभाष शर्मा

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को सनातन धर्म के दुश्मन की संज्ञा देते हुए कहा कि इन दोनों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई-बहन ने फांसी लगाकर दी जान : फ्लैट में फंदे से लटकी मिली लाशें

नई दिल्ली । दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार सुबह भाई-बहन द्वारा कथित तौर पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों को प्रतिमाह 3000 रुपये की पेंशन : किसान मानधन योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को हर महीने प्रीमियम होगा देना

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में उचित ढंग से जीवनयापन करने के लिए पीएम किसान मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन प्रदान कर रही है।...
article-image
पंजाब

4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन द्वारा बदलियों संबंधी बैठक 

गढ़शंकर, 15 मार्च : 4161 मास्टर काडर अध्यापक यूनियन के सदस्यों के बदलियों को लेकर मीटिंग गांधी पार्क गढ़शंकर में हुई। मीटिंग में सरकार से मांग की गई की नए सैशन दौरान आम बदलियों...
Translate »
error: Content is protected !!