कत्ल कर लूट को दिया अंजाम, अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : हाथ पांव बंधे हुए थे और मुँह में कपड़ा हुआ था ठूसा

by
 गढ़शंकर, 22 जून : थाना महिलपुर पुलिस ने मनप्रीत सिंह के बयान पर उसके पिता रशपाल सिंह का कत्ल कर लूट करने के आरोप में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महिलपुर पुलिस को दिए बयान में मनप्रीत सिंह ने बताया कि वह 20 जून को वह अपने परिवार के साथ घर से धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गये हुए थे और 21 जून को सुबह साढ़े नौ बजे उसकी पड़ोसी प्रीति पत्नी वरिंदर लाल वासी गोंदपुर ने फोन पर बताया कि वह उसके पिता रशपाल सिंह को रोटी देने के लिए गई थी और उसने देखा कि उनके घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और सामान विखरा पड़ा था। मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसने घर आकर देखा कि उसके पिता रशपाल सिंह बेड पर उल्टे पड़े थे और उसके हाथ पांव बंधे हुए थे और उनके मुँह में कपड़ा ठूसा हुआ था। मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी थी। उसने गुहार लगाई की उनके पिता की हत्या करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाए। माहिलपुर पुलिस ने मनप्रीत सिंह के बयान पर रशपाल सिंह की हत्या व लूट करने के आरोप में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध धारा 460 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राजस्थान की लेडी डॉक्टर को जलाकर मारने का आरोपी हिसार से गिरफ्तार : शादी और पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी लेडी डॉक्टर

 हिसार : हरियाणा के हिसार में राजस्थान की लेडी डॉक्टर को जलाकर मारने के आरोपी उदेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  उदेश को हिसार से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर से दिलवाई खुद को दिलाई धमकी : पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित पांच पकड़े

बरनाला :  बरनाला जिला पुलिस ने एक दिलचस्प लेकिन गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक ईंट भट्ठा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर...
पंजाब

देर रात बिस्त दोआब नहर में गिरी बोलेरो, चालक बाल-बाल बचा

होशियारपुर, 31 दिसंबर :  बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव पचनंगल के पुल से आगे एक बोलेरो पिकअप वाहन पानी से भरी बिस्त दोआब नहर में गिर गया। हादसे में चालक ने कड़ी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुनाव के समय नुक्कड़-नुक्कड झूठ बोलने वाले चुपचाप आते और चले जाते – दस गारंटियों के नाम पर प्रदेशवासियों को ठगने वाले अब नेताओं से भी नहीं मिल रहे : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लोग न कांग्रेस आलाकमान का खटाखट भूले हैं न ही पहली कैबिनेट का वादा एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि कांग्रेस के...
Translate »
error: Content is protected !!