अधिकारी जान लें कि सरकारें आती जाती रहती हैं, भावनाएं कुचलने का प्रयास न करें : जयराम ठाकुर

by

हर जगह हिंदूवादी लोगों को फंसाने की साजिश कर रही है सुक्खू सरकार और कुछ अधिकारी

हिंदू समाज के धैर्य को बार-बार परखने की गलती न करे सरकार और प्रशासन

मुख्यमंत्री की 97 फीसदी हिंदुत्व को हराने की विचारधारा का परिणाम है पोंटा की घटना

जेल भेजने की धमकी से नहीं डरती भाजपा, सांसद, विधायक सब तैयार

एएम नाथ। सिरमौर/पोंटा साहिब :  पोंटा साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ल 97% हिंदुत्व को हराने की उस मानसिकता से बाहर ही नहीं निकल पाए हैं। हिंदूवादी समाज से जुड़े लोगों को फसाने और उन्हें जेल भेजने की साजिश रच रहे हैं। हिंदुत्व की भावना को कुचलने और उन्हें अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। एक बेटी जो घर से गायब हो गई और परिजन उस बेटी को खोज कर लाने की गुहार लगा रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पुलिस–प्रशासन यह जाने ले कि सरकारें आती–जाती रहती हैं। एक मंत्री घटिया बयान दे रहा है, जिसका हम जिक्र भी यहां नहीं कर सकते हैं। जिले से जुड़े मंत्री को तो पुलिस–प्रशासन को साफ–साफ यह कहना चाहिए था कि पहले बिटिया को खोज कर लाओ बाकी बातें बाद में होगी। लेकिन यहां तो संरक्षण दिया जा रहा है। जब भावनाएं आहत होंगी तो एक बाप क्या करेगा? पुलिस को पता था कि लड़की कहां है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद ऐसे हालत बने। भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल और हमारे विधायक सुखराम चौधरी ने लोगों को शांत करवाने का काम कर रहे थे उन पर ही हत्या करने की कोशिश का मुकदमा लिख दिया। जो पुलिस बिटिया को खोजकर लाने के नाम पर सोई पड़ी थी अब सरकार के कहने पर दिन–रात बिटिया के समाज से जुड़े लोगों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर रही है। दूसरी तरफ से जिन लोगों ने छतों से पत्थर चलाए उनमें से कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई?कितने लोगों को जेल भेजा गया है। सरकार और प्रशासन सत्ता का अहंकार त्यागे और पीड़ित पर ज्यादती बंद करे, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा।


जयराम ठाकुर ने कहा कि जो भी हुआ है उसके लिए एकमात्र दोषी सरकार और प्रशासन है। पुलिस को मालूम था कि बेटी कहां है? ऐसे में यह सवाल उठता है कि परिजन को बेटी क्यों नहीं सौंपी गई। इस सवाल का जवाब कौन देगा। जहां भी हिंदू समाज के मान–सम्मान और स्वाभिमान की बात आती है तो प्रशासन साजिशें रचने लगता है। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करता है। संजौली में भी जब प्रशाशन द्वारा अवैध घोषित की गई मस्जिद के खिलाफ प्रदर्शन हुआ तो ढाई किलो का पत्थर जो न चला और न किसी को लगा उसको भी पुलिस के ‘शूरमा‘ डॉक्टर के पास ले जाकर लिखवाया कि इससे लगने पर जान जा सकती है। इसी तरह से जब शिमला में विधान सभा के पास मंदिर पर कब्जा करने का प्रयास कुछ अराजक तत्वों ने सरकार और प्रशासन के संरक्षण में किया तो मंदिर बचाने वाले लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की साजिश रची गई। अब पोंटा साहिब में भी पीड़ित परिवार को ही फंसाने के लिए इसी तरह की साजिश की जा रही है।


जयराम ठाकुर ने कहा है कि अब तक जिन लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है उन्हें तत्काल रिहा किया जाए और गिरफ्तारी का यह सिलसिला बंद किया जाए। हिंदू समुदाय पर किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। सत्ता के संरक्षण में पुलिस–प्रशासन काम करना बंद करे
कानून–कायदा भूल चुके अधिकारी यह जान लें कि सरकारें आती हैं, जाती हैं। सत्ता का इतना मद ठीक नहीं। अब इस सरकार की अपनी कोई गारंटी नहीं है। आगे सरकार के पास अपने बचाव का रास्ता कोई नहीं बचेगा तो वह और लोगों को क्या बचाएगी? इसलिए प्रशासन सत्ता के संरक्षण में किसी की भावनाओं को कुचलने का प्रयास न करें, क्योंकि भावनाओं को कुचलने का परिणाम बहुत बुरा होता है।

यह सिर्फ पोंटा साहिब या नाहन का मामला नहीं है। यह पूरे हिमाचल का मामला है और भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। प्रशासन यह जान ले कि जेल भेजने की गीदड़ भभकी से हमें नहीं डरा सकते। आप गिरफ्तारियां करेंगे तो भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक और नेता जेल जाने से डरने वाले नहीं है। सरकार हमारे सब्र का इम्तेहान न ले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई लचोड़ी में 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव होगी आयोजित

क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए ,बीएससी, बीकॉम उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग एएम नाथ। चम्बा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लचोड़ी में 07 मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार प्रदाता बनाने में अहम भूमिका निभा रही मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनाः जय राम ठाकुर

वाकनाघाट :  प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश के युवा रोजगार के पीछे भागने की बजाय रोजगार प्रदाता बन सकें। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के CO से भिड़ा सरकारी अधिकारी : जवानों ने कर दी पिटाई,

राजौरी : भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (CO) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चैतन्य शर्मा के MLA बनने के बाद गगरेट में जिला परिषद सीट खाली : वोटर लिस्टें बनाने का शेड्यूल जारी , पंचायती राज प्रतिनिधियों (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर) की 200 सीटें होंगे इलेक्शन,

शिमला : प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बजाते हुए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पंचायतों में 13 मार्च को वोटर...
Translate »
error: Content is protected !!