अनपढ़ थे युवक-युवतियां : कंपनी फिर भी उन्हें देती थी 10 लाख रुपए ….. वजह जान पुलिस के भी उड़ गए होश.!

by
उज्जैन पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. जहां पुलिस ने 120 ऐसे युवक-युवतियों को पकड़ा है जो कम पढ़े-लिखे थे मगर कंपनी उन्हें 10 लाख रुपए या इससे ज्यादा सैलरी देती थी. इसके पीछे की वजह जान हर कोई हैरान है
मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां कम पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को भी कंपनी 10 लाख रुपए देती थी. जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो भागकर पुलिस टीम के साथ अफसर पहुंचे, जहां पता चला कि यहां एक फर्जी एडवायजरी सेंटर चलाया जा रहा है और लोगों को ठगा जा रहा है. जब जांच हुई तो पुलिस ने 120 युवक-युवतियों को पुलिस ने मौके से पकड़ा. पूछताछ में हैरान कर देने वाली बात यह सामने आई कि फर्जी सेंटरों पर काम करने वाले लड़के-लड़कियों को हर ट्रांजेक्शन पर 10 रुपए का कमीशन मिलता था. आइए जानते हैं पूरा मामला.
पुलिस ने फर्जी एडवायजरी सेंटर चलाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को क्राइम ब्रांच ने शहर के चार अलग-अलग जगहों पर छापा मारा और 120 लोगों को हिरासत में लिया. आरोप है कि इन सेंटरों से निवेश का झांसा देकर डीमेट अकाउंट के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा था. उज्जैन शहर के माधव नगर और नीलगंगा थाना क्षेत्र में चल रहे चार फर्जी एडवायजरी कॉल सेंटर पकड़े गए हैं. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पता चला कि यह सेंटर लोगों को बड़े मुनाफे का लालच देकर उनके डीमेट अकाउंट खुलवाते थे और फिर उनमें घाटा दिखाकर पैसा हड़प लेते थे.
एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि हमने चार फर्जी एडवायजरी सेंटर पर छापा मारा, जहां बड़ी संख्या में नवयुवक और युवतियां काम करते हुए मिले. ये सभी लोगों को कॉल कर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी में शामिल थे. फिलहाल 120 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
उज्जैन एसपी ने बताया कि इन फर्जी सेंटरों पर काम करने वाले लड़के-लड़कियों को हर ट्रांजेक्शन पर 10 रुपए का कमीशन मिलता था. इनका मुख्य निशाना प्रदेश के बाहर रहने वाले लोग थे. सेंटर से बड़ी संख्या में मोबाइल, लैपटॉप और ग्राहकों की सूचियां बरामद की गई हैं. इस गोरखधंधे के सरगना अजय पंवार और शशि मालवीय को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चंदन भदौरिया और विनय राठौर फरार हैं. शुरुआती जांच में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का पता चला है. पुलिस की आईटी सेल अब तक की ठगी का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा : लेकिन कोई भी गैर-जरूरी मांगें नहीं मानी जाएगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भाजपा ने कहा है कि गठबंधन धर्म का...
article-image
पंजाब

21 साल के युवक की छाती में मारी 3 गोली : बदमाशों ने कार घेरकर किया हमला

तरनतारन : तरनतारन में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर 21 साल के नौजवान की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कारों और बाइकों पर सवार होकर नौजवान की कार को घेरने की कोशिश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघ ने सुक्खू सरकार को दी चेतावनी – मंत्रियों-विधायकों ने बढ़ा लिया अपना वेतन, हमारे लिए आर्थिक तंगी

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल के सरकारी विभागों, बोर्ड व निगमों में कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लामबंद हो गए हैं। सोमवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले शिमला के कालीबाड़ी हॉल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जैविक खेती के लिए युवाओं को किया जा रहा प्रेरित : मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

पालमपुर में प्रगतिशील महिला किसानों को किया सम्मानित धर्मशाला, 15 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज कृषि विश्वविधालय पालमपुर में महिला किसान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!