अनुसूचित जाति व जनजाति विकास निगम देगा पढ़ाई के लिए ब्याज मुक्त व सस्ती दरों में लोन

by

धर्मशाला, 30 अगस्त : हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से सम्बन्धित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ब्याज मुक्त और सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि निगम की ‘शिक्षा ऋण योजना’ के अंतर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित युवाओं को 10वीं अथवा बारहवीं पास करने के बाद तकनीकी विषयों और व्यवसायों में पढ़ाई करने हेतु अधिकतम 75 हजार रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसके अलावा 75 हजार रूपये से 1 लाख 50 हजार रूपये तक का ऋण 4 प्रतिशत वार्षिक दर पर उपलब्ध करवाया जाता हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत केवल उन्हीं छात्र/छात्राओं को लोन दिया जाता है जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो। इस योजना में जेबीटी, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, होटल प्रबंधन, एमबीए, एमएससी नर्सिंग, जीएनएम, बीएड आदि डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्सेस के लिए ऋण देने की सुविधा है। ऋण की वसूली कोर्स पूर्ण होने के 2 वर्ष बाद अथवा नौकरी मिलने पर, जो भी पहले हो, शुरू हो जाती है।
बकौल सौरभ शर्मा, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के सौजन्य से भी शिक्षा ऋण योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 10 लाख रूपये तक के शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाये जाते हैं। यह ऋण केवल उन्हीं छात्र-छात्राओं को दिए जाते हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो। यह शिक्षा ऋण 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है तथा महिला छात्राओं को ब्याज दर में 1 प्रतिशत की छूट है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के जो भी इच्छुक पात्र विद्यार्थी ‘शिक्षा ऋण योजना’ का लाभ उठाना चाहते हैं, वे जिला प्रबन्धक हि. प्र. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम कांगड़ा स्थित धर्मशाला के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

चीन का राष्ट्रीय ध्वज जलाकर : दस लाख बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा

धर्मशाला : तिब्बती युवाओं ने आज धर्मशाला में चीन का राष्ट्रीय झंडा जलाकर चीन सरकार के पर अत्याचारों के आरोप लगाते हुए  गुस्सा  जताया।  युवाओं ने तिब्बत की आजादी के लिए आवाज बुलंद की। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी को सुक्खू सरकार ने क्यों तत्काल छुट्टी पर भेजा?…..रिटायरमेंट से 4 दिन पहले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक चीफ इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से राजनीति से लेकर प्रशासनिक अमले में काफी चिंता की लकीरे हैं।  विवाद इस कदर बढ़ गया कि हिमाचल सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्थानीय निधि लेखा समिति के सभापति और अन्य सदस्यों ने अधिकारियों को दिए निर्देश : ऑडिट पैरों के निवारण के लिए त्वरित कदम उठाएं: इंद्र दत्त लखनपाल

हमीरपुर 15 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने रविवार को यहां हमीर भवन में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के तहत आने आने वाले विभिन्न विभागों, संस्थानों, बोर्डों, अर्द्ध-स्वायत्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बैंक की भूमिका अति महत्वपूर्ण: डॉ. अमित शर्मा

योजनाओं के पात्रों को ऋण देने में उदारता दिखाएं बैंक, ऊना ज़िला के बैंको ने वित्त वर्ष 2021-22 में बांटे 1592.42 करोड़ के ऋण ऊना  : आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!