अन्नदान महादान, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा को समर्पित : खन्ना 

by
होशियारपुर 16  सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अन्नदान महादान है और जरूरतमंदों की सेवा महासेवा है। खन्ना ने कहा कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों जनसेवा को समर्पित है। खन्ना ने कहा कि पी.जी.आई. चंडीगढ़ जो कि चिकित्सा के क्षेत्र में पंजाब का सर्वोच्च चिकित्सा स्थल है जहाँ पंजाब, हरियाणा तथा आस पास के राज्यों से प्रतिदिन भारी संख्या में मरीज इलाज करवाने आते हैं। खन्ना ने कहा कि मरीजों के साथ जो उनके परिजन होते हैं वे अपने मरीज की चिंता और उसकी देखभाल में व्यस्त होते हैं और ऐसे में उनके लिए मरीज को संभालना और अपने खानपान के बारे में सोचना बहुत मुश्किल हो जाता है। कई मरीजों के परिजन तो सारा सारा दिन भूखे रहकर अपने मरीज की देखभाल करते हैं। ऐसे में बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट का यह प्रयास है कि मरीजों के साथ आये परिजन भूखे न रहे और वे निर्विघ्नता के साथ अपने मरीज की देखभाल कर सकें। खन्ना ने बताया कि बाबा औगढ़ मंदिर के पावन परिसर में प्रतिदिन जरूरतमंदों के लिए प्रसाद रुपी लंगर तैयार किया और इस लंगर को एक वैन के माध्यम से प्रतिदिन पी.जी.आई. भेजा जा रहा है। खन्ना ने कहा कि बाबा औगढ़ मंदिर के संतों द्वारा प्रतिदिन मरीजों की जल्द कुशलता की प्रार्थना कर लंगर को प्रसाद के रूप में पी.जी.आई. चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देवभूमि में चिट्टा माफिया के लिए कोई स्थान नहीं, सूचना देने वाले को किया जाएगा पुरस्कृत: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ दाड़ी ग्राउंड से पुलिस ग्राउंड तक किया वॉकथॉन धर्मशाला में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन के माध्यम से युवाओं को किया जागरूक एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

ऊना, 23 फरवरी – आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को सरकारी भवनों से 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। इसके अलावा निजी...
article-image
पंजाब

टांडा में लगा वोटर जागरूकता कैंप

होशियारपुर : भारतीय चुनाव कमीशन की हिदायतों पर ज़िले में चल रही वोटर जागरूकता मुहिम के अंतर्गत 18 साल वाले नौजवानों को वोट बनाने के प्रति उत्साहित करने के लिए हलका उड़मुड़ -041 में...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा 16 नवंबर की चब्बेवाल रैली की तैयारियों के लिए लामबंदी जारी– सीईपी के नाम पर स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने की निंदा

गढ़शंकर, 13 नवम्बर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने राज्य सरकार पर शिक्षकों के मुद्दों को हल न करने, लोगों के खिलाफ नई शिक्षा नीति लागू करने, शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल रखने...
Translate »
error: Content is protected !!