अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों की अनदेखी पर भी घेरा

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘दीपकमल’ में ध्वजारोहण भी किया और इस दिन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान पत्रकारों से बात चीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय महती के मंचों का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक भड़ास निकालने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने सुक्खू सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रीय महत्व के दिन स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षण संस्थानों के राजनीतिकरण करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15 अगस्त के मंच का उपयोग राजनीतिक मकसद और व्यक्तिगत प्रचार के लिए कर रहे हैं। हर बड़े -छोटे मंच से सिर्फ राजनीतिक बयानबाज़ी और झूठ बोलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अपनी छवि बनाने के लिए आपदा में मुख्यमंत्री द्वारा किए काम को दिखाकर मुख्यमंत्री आखिर क्या साबित करना चाहते थे! सब जानते हैं कि ये राष्ट्रीय महत्व का दिवस होता है और इस दिन देश को आज़ाद करवाने में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता है और बच्चों को भी यही संदेश दिया जाता है ताकि उन्हें इस बात का स्मरण रहे कि ये आज़ादी उन्हें किन परिस्थितियों और कठिन संघर्षों के बाद हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश कांग्रेस सरकार ने बच्चों को ये संदेश देने के बजाय मुख्यमंत्री की अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता का तो इस सरकार से मोहभंग हो ही चुका है लेकिन अब छोटे छोटे बच्चों का सहारा लेकर मुख्यमंत्री अपनी छवि सुधारना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के दिलों में जगह बनाने के लिए काम करने होते हैं लेकिन ये सरकार काम करने के बजाए तालाबंदी पर विश्वास करती है।
15 अगस्त के दिन कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को अनसुना करने पर तंज कसते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री झूठे आश्वासन देने के आदि हो चुके हैं। अब राज्य की खराब आर्थिक स्थिति के बहाने अनाथों व विधवाओं के नाम पर पेट्रोल-डीजल पर सेस वसूल कर सरकार चलाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहाड़ी राज्य होने के कारण ईंधन महंगा होने से हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है और सीधा असर गरीब जनता पर पड़ रहा है।प्रदेशभर में रिज मैदान से लेकर धर्मशाला तक एचआरटीसी कर्मियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के उग्र विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और उनकी चुनावी गारंटियां, बजटीय घोषणाएं तथा वादे केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि खुद को कानून का विद्यार्थी बताने वाले मुख्यमंत्री के कार्यकाल में बड़सर में स्कूल में कार्यक्रम की अनुमति के लिए हाईकोर्ट जाने पर सरकार की फजीहत दुनिया के सामने है।
इसके अतिरिक्त, रविवार सुबह रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जयराम ठाकुर ने उन्हें नमन किया और कहा कि अटल टनल के स्वप्नद्रष्टा अटल जी का कार्यकाल हिमाचल के लिए वरदान था, जिनकी पीएमजीएसवाई योजना से आज प्रदेश की 55 फीसदी सड़कों का निर्माण संभव हो सका है। हिमाचल को वो अपना घर मानते थे और सत्ता में रहते हुए और विपक्ष में भी वो मनाली अपने घर प्रीणी आते रहे। यहां से उनका बेहद खास लगाव रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में भाजपा संगठनात्मक लोकतंत्र का शंखनाद : राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन में उमड़ा हिमाचल का नेतृत्व

प्रदेश संगठन राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ चट्टान की तरह खड़ा एएम नाथ। नई दिल्ली :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत आयोजित नामांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग :रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित -1-1 लाख रुपए का जुर्माना, दो अन्य छात्र 6 महीने के लिए निष्कासित -50-50 हजार रुपए का जुर्माना

एएम नाथ। कांगड़ा : टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामले में सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर रैगिंग के आरोप लगे है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने चार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बल्ह के जंगल में दोस्तों संग पार्टी कर रहे युवक को लगी रहस्यमयी गोली, PGI रेफर

एएम नाथ। रिवालसर : जिला मंडी के ऊपरी बल्ह क्षेत्र में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना एक युवक को उस वक्त बेहद महंगा पड़ गया, जब रात के अंधेरे में उसे एक रहस्यमयी गोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैनीखड्ड–मेल मार्ग पर 10 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद, तस्करों में हड़कंप

एएम नाथ। चंबा : पुलिस की गश्त के दौरान नैनीखड्ड–मेल मार्ग पर अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। टीम ने मौके पर एक वाहन से 10 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद की...
Translate »
error: Content is protected !!