अपूर्व देवगन ने संभाला मंडी के DC का कार्यभार

by
एएम नाथ। मंडी, 1 फरवरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी अपूर्व देवगन ने आज वीरवार को उपायुक्त मंडी के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। अपूर्व देवगन इससे पहले जिला चंबा में बतौर उपायुक्त सेवाएं दे रहे थे। वे मंडी जिला के 41वें उपायुक्त होंगे। नए उपायुक्त को निवर्तमान उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने प्रभार सौंपा।
अपूर्व देवगन हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह एसडीएम बंजार व करसोग और अतिरिक्त उपायुक्त शिमला भी रह चुके हैं।
उपायुक्त मंडी का कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जिलावासियों से जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सक्रिय सहयोग व योगदान का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए टीम भावना से जिले का विकास करेंगे, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता पाकिस्तानी, मां हिंदुस्तानी, सरिता का छलका दर्द, ‘मेरी मम्मा पाकिस्तान नहीं जा सकती…’

पहलगाम आतंकी के बाद पाकिस्तानी नागरिक पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर चौकी मार्ग से स्वदेश लौट रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान की युवती सरिता की परेशानी सामने आई है. पाकिस्तानी महिला ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में होटल के कमरे से 13.12 ग्राम चिट्टा और 36 सिरिंज बरामद, 2 गिरफ्तार

कलरूही में पुलिस की दबिश ,  दो दिन में 27.38 ग्राम नशा बरामद, 5 आरोपी पकड़े रोहित जसवाल।  ऊना, 2 अक्टूबर। ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कलरूही स्थित एक निजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री हमारी सरकार का नहीं अपने सरकार में करवाए कामों का ब्यौरा दें : जयराम ठाकुर

  एएम नाथ। शिमला : जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलना बंद करें और 2 साल में उन्होंने जो काम अपनी सरकार में करवाए उसका ब्यौरा दें। अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने किया बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ….कहा…. मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक

राकेश शर्मा :  देहरा  :  राज्य स्तरीय कालीनाथ कालेश्वर बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मंगलवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने किया। सर्वप्रथम उन्होंने श्री कालीनाथ कालेश्वर मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!