अब अकेली महिलाओं का पाकिस्तान जाना होगा मुश्किल : एसजीपीसी बनाएगी नया नियम

by

अमृतसर। पाकिस्तान गई पंजाब की सरबजीत कौर के ‘लापता’ होने और वहां इस्लाम कबूल कर निकाह करने की खबर के बाद एसजीपीसी अब महिला श्रद्धालुओं के लिए सख्त नियम लाने जा रही है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब कोई भी महिला अकेले जत्थे के साथ पाकिस्तान नहीं जा सकेगी। प्रस्तावित नियम के तहत हर महिला के साथ उसके परिवार का कम से कम एक सदस्य-पति, पिता, भाई या किसी नजदीकी रिश्तेदार का साथ होना अनिवार्य किया जाएगा।

एसजीपीसी के प्रताप सिंह ने कहा कि यह घटना नई नहीं है, 2018 में किरण बाला भी पाकिस्तान जाकर इस्लाम कबूल कर बस गई थी। दूसरे मामले के सामने आने के बाद एसजीपीसी ने अपनी पॉलिसी पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है। प्रताप सिंह के अनुसार, पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां यात्रियों की पृष्ठभूमि की जांच में गंभीर रूप से विफल रही हैं।

कपूरथला की रहने वाली 49 वर्षीय सरबजीत 1 नवंबर को 1,932 सदस्यीय जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। जत्था 13 नवंबर को लौटा, लेकिन वह वापस नहीं आईं। बाद में जांच में सामने आया कि उन्होंने पाकिस्तान में नासिर हुसैन नामक युवक से निकाह कर अपना नाम नूर हुसैन रख लिया है।

उधर, पाक युवक नासिर सोशल मीडिया पर दावा कर रहा है कि सरबजीत ने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन कर निकाह किया है और दोनों लंबे समय से संपर्क में थे। मामले ने एसजीपीसी को सतर्क कर दिया है। कमेटी मानती है कि यदि महिलाओं के साथ परिवार का सदस्य मौजूद होता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती।

एसजीपीसी अब ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए नियमों को सख्त करने की तैयारी में है। प्रस्तावित बदलावों के बाद अकेली महिलाओं का पाकिस्तान जाना पूरी तरह बंद हो सकता है। वहीं पुलिस सरबजीत के पासपोर्ट, यात्रा रिकॉर्ड और पाक युवक के साथ पुराने संबंधों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

RTO did a surprise inspection

Entry of outsiders prohibited and strict instructions for the staff Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 17 : Following the directions of State Transport Commissioner Punjab and Deputy Commissioner Hoshiarpur, Regional Transport Officer Ravinder Singh Gill today conducted a...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का पांचवीं में यशप्रीत ने 92.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम

गढ़शंकर   : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए पांचवीं कक्षा के परिणाम में एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल के छात्र यशप्रीत ने 92.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल...
article-image
पंजाब

Death Threats at Guru Ravidas

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.12 : A delegation from the Guru Ravidas Sadhu Sampradaya Society (Regd.) Punjab, led by president Sant Baba Nirmal Dass Babejore and general secretary Sant Inder Dass Sekhe, met Senior Superintendent of Police...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में वार्षिक समारोह संपन

गढ़शंकर, 29 मार्च:  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बीरमपुर में आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मुख्याध्यापक सुखविंदर कुमार के नेतृत्व में संपन हुया। समागम दौरान हरदेव सिंह काहमा की सोच “मेरा पंजाब मेरी पंजाबी...
Translate »
error: Content is protected !!