कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड : हिमाचल में कर्मचारियों को अब दफ्तरों में जींस-टीशर्ट पहनने पर नो एंट्री….जानें कैसा हो ड्रेस कोड

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड फॉलो करने का आदेश दिया गया है. नए आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी जींस-टीशर्ट पहनकर दफ्तरों में नहीं आ सकेंगे. कर्मचारियों और अधिकारियों तो अब कार्यालय में साफ-सुथरे, शालीन और औपचारिक कपड़े पहनना अनिवार्य होगा।

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी अनुशासन बनाए रखना होगा. इसे लेकर हिमाचल सरकार ने सख्त हिदायत दी है. महिलाओं और पुरुषों को कैसे कपड़े पहनने हैं ये भी बताया है. साथ ही इन नियमों को लागू करने के पीछे की वजह भी बताई है।

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड : हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को सोशल मीडिया पर अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. उनको सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने से बचना होगा. वरना एक्शन लिया जा सकता है. कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय में साफ-सुथरे, शालीन और औपचारिक कपड़े पहनना अनिवार्य होगा।

कपड़ें फॉर्मल हों, प्रोफेसनलिज्म दिखाई दे : कार्यालय में मौजूदगी के दौरान अनौपचारिक और पार्टी वाले कपड़ों से सख्ती से परहेज किया जाना चाहिए. सरकारी कर्मचारी के आचरण और पहनावा ऐसा हो कि वर्कप्लेस पर शालीनता, मर्यादा और प्रोफेसनलिज्म दिखाई दे. ऐसा सरकार के संज्ञान में आया है कि कई कर्मचारी संबंधित विभाग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. दफ्तर में पुरुष कर्मचारियों को शर्ट और पैंट या ट्राउजर पैंट/कॉलर वाली शर्ट के साथ पैंट, जूते या सैंडल पहनने चाहिए।

हिमाचल की महिला कर्मचारी पहनें इस तरह के कपड़े : वहीं महिला कर्मचारियों को साड़ी, लेडीज़ फॉर्मल सूट, सलवार,चूड़ीदार,कुर्ता दुपट्टे के और ट्राउजर पैंट, शर्ट के साथ चप्पल, सैंडल या जूते पहनने चाहिए.कर्मचारियों को कार्यालयों में जींस और टी-शर्ट नहीं पहननी चाहिए. ड्रेस कोड का कमसद सेवाओं में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना है. दफ्तर में कर्मचारियों का पहनावा औपचारिक होना चाहिए. इसलिए सरकार फिर से सलाह जारी कर रही है कि सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारी फॉर्मल कपड़े ही दफ्तर में पहनें. सभी कर्मचारियों को अपने पहनावे और व्यक्तिगत स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दें।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

3 दिन में मिल जाएगा पासपोर्ट : बिना पुलिस वेरिफिकेशन के , जानिए कौन से जरूरी दस्तावेज चाहिए और कितने देने होंगे पैसे

नई दिल्ली ।यह 3 दिन में पासपोर्ट मिलने की सुविधा उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, ऑफिसियल काम या किसी अन्य जरूरी कारण से तुरंत पासपोर्ट की आवश्यकता होती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा साथी एप से बनेगा स्वयंसेवकों का डिजिटल डेटाबेस : DC मुकेश रेपसवाल

एलिगो क्रिएटिव सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअली बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा “चम्बा साथी” एप के माध्यम से सभी प्रशिक्षित एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शलगा गांव में खुली उचित मूल्य की दुकान : ग्रामीणों को घर द्वार पर मिलेगी राशन की सुविधा

पट्टा मेहलोग, 4 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की पट्टा नाली पंचायत के गांव शलगा में कृष्णा सहकारी सभा द्वारा उचित मूल्य की दुकान खुलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब पंचायत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक और सैनिक स्कूल हमीरपुर के बड़सर के बणी में खुलेगा : अविनाश राय खन्ना

हमीरपुर : प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का हमेशा ख्याल रखा है । हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री पोषण...
Translate »
error: Content is protected !!