अमित जिंदल के जन्मदिन पर पंचकूला में विशाल भंडारा और छबील का आयोजन

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : पंचकूला। जय मां अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकूला) की ओर से सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन चौक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी अमित जिंदल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे, ठंडी लस्सी एवं दूध की विशाल छबील का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में पंचकूला की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी भागीदारी निभाई और समाजसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, जरूरतमंदों एवं स्थानीय लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन, ठंडी लस्सी और दूध वितरित किया गया। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चले इस सेवा अभियान में लगभग 3500 से 4000 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा वरिष्ठ नेता अमित जिंदल, बृज लाल गर्ग, कैलाश मित्तल एवं तेजपाल गुप्ता द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं जयकारों के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने अमित जिंदल को पुष्पगुच्छ भेंट कर, माता मनसा देवी की आशीर्वाद स्वरूप चुनरी पहनाकर तथा केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रेसिडेंट डॉ. राजेश गुप्ता को भी सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय प्रेम गोयल, पंचकूला महापौर श्याम लाल बंसल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, शिवालिक बोर्ड हरियाणा के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, पार्षद दीपक गर्ग, पार्थ गुप्ता, सुरेश वर्मा, भारत हितैषी, अनुराधा पूरी, पूर्व मेयर एवं भाजपा नेता उपेंद्र आहूवालिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद सीबी गोयल, पूर्व पार्षद रितु गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अमर टैक्स के निर्देशक अरुण ग्रोवर, लघु उद्योग भारती के प्रेसिडेंट डॉ. राजेश गुप्ता, उदित मित्तल, एडवोकेट संजय कुमार जैन, रमन सिंगला, हेमंत जिंदल, दिनेश गुप्ता, नरेश मित्तल (सांवरा स्वीट्स), मुकेश सिंगला, सुधीर अग्रवाल,भगवान दास मित्तल, पंकज बंसल,राकेश गर्ग (बिट्टू),शिव कुमार अग्रवाल (गोपाल लाइफ साइंस), प्रदीप अग्रवाल, इंद्र गुप्ता, परविंदर ढींगरा, धर्मपाल सिंगला, रिम्पी गर्ग, परवीन अग्रवाल, विक्की जिंदल, बजरंग लाल सिंगला,दिनेश बंसल, विजय अग्रवाल, कनव गुप्ता, पवन बंसल, राजेश जिंदल, विजय गर्ग,भूषण गर्ग, बीरेंद्र गर्ग, कृष्ण लाल गोयल, सुभाष सिंगला, सीए अश्वनी मित्तल, भूषण मित्तल,सीए पंकज गुप्ता,सीए नरेश सिंगला, विकास गोयल, मुकेश अग्रवाल, अक्षय गर्ग,मनोज गर्ग, सुरेंद्र गोयल,सुभाष जैन, सुनील जैन, राजेश आनंद, राहुल गर्ग, पुनीत, अनिल गोयल, हरिदास जिंदल, विजय बंसल,एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और समाजसेवी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही सच्ची मानव सेवा है तथा ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में बनेगा मिनी सचिवालय भवन : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने पार्किंग, शॉपिंग कंप्लेक्स व नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया शिलान्यास एक करोड़ पचास लाख की धनराशि होंगी व्यय, भटियात में जल्द खुलेगा वन मंडल अधिकारी कार्यालय एएम नाथ। चुवाड़ी :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ कोर्स में 480 सीटों पर होंगे दाखिले : कब तक करें आवेदन और कब होगी प्रवेश परीक्षा

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी  में लॉ कोर्स के लिए 480 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 26...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री चोटिल : सिर पर पांच टांके लगे, घर पर टहलते समय फिसलकर गिरने से हुए चोटिल

शिमला :उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शाम को घर पर टहलते रहे थे तो अचानक फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, वहां पांच टांके लगाने पड़े...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के हलकों में पंचायत समिति उपचुनाव में काग्रेस को मिली हार : दिज्गजों के हलकों में 5 महीने में ही मतदाताओं का फैसला काग्रेस के खिलाफ

ऊना : प्रदेश में काग्रेस की सरकार बनने के पांच महीने के भीतर ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विधानसभा हलकों में पंचायत समिति उपचुनावों में काग्रेस सर्मिथत प्रत्याशियों को मिली हार और गगरेट विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!