अमृतसर के ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार : मंदिर पर अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से किया था हमला

by
अमृतसर : अमृतसर के ठाकुरद्वारा सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार-शनिवार की रात हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मंदिर पर हमला करने वाले दूसरे आरोपी विशाल उर्फ चुई को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी और फरार होने में सफल हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान और ठिकाने का पता लगाते हुए उसे छेहरटा स्थित खंडवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस को राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह से समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य को सुरक्षित बनाने के लिए पंजाब पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है और अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी विशाल उर्फ चुई के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि इस हमले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि अमृतसर जिले में स्थित मंदिर पर रात 12:30 बजे हमला किया गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
            खंडवाला इलाके में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। यह पूरी घटना मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के समय मंदिर में पुजारी सो रहे थे। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घटना का जायजा लेने के बाद मीडिया से कहा था कि इस हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। भोले-भाले नौजवानों को गुमराह कर इस तरह के हमलों के लिए उकसाया जा रहा है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे और शहर का माहौल खराब नहीं होने देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव कोट : तीन सौ किवंटल तूड़ी जल कर राख, आग की चपेट में आकर आधा ट्रक भी जला

गढ़शंकर: गांव कोट में तूड़ी के टाल का अचानक आग लग गई और देखते देखते करीव तीन सौ किवंटल तूड़ी जलकर राख हो गई और तूड़ी लेकर आया एक ट्रक भी आधे में ज्यादा...
article-image
पंजाब , समाचार

सिख नेशनल कॉलेज बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन : बड़ी संख्या में युवाओं के कनाडा जैसे देशों को रुख करने पर सांसद मनीष तिवारी ने चिंता व्यक्त की

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मनीष तिवारी बंगा, 27 सितंबर: सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि प्रदान करने वाला सर्वस्पर्शी बजट : जयराम ठाकुर

हिमाचल के लिए ईको-टूरिज्म और अधोसंरचना विकास की दिखी नई राह पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला पार्टी कार्यालय में सुना सीधा प्रसारण बजट में अधोसंरचना विकास पर ज्यादा बल, प्रधानमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

ऊना : सीएमओ ऊना डॉ. मंजू बहल ने जानकारी दी है कि ऊना जिला में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में...
Translate »
error: Content is protected !!