अमृतसर में पुलिसकर्मी की हत्या पंजाब के भयंकर हालातों का संकेत : खन्ना

by

जहाँ पुलिस ही सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा : खन्ना
होशियारपुर 18 सितम्बर : पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने अमृतसर में पुलिसकर्मी हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की इस प्रकार हत्या किया जाना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक घटना है। खन्ना ने कहा कि जिस प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी। खन्ना ने इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा की आप के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों में कानून का भय कम हुआ है और आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी हरजीत सिंह की हत्या की घटना पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। खन्ना ने कहा की आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है जिसके परिणामस्वरूप पंजाब में गुंडा राज स्थापित हो चूका है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्ट्रीट लाईटस के नंगे जोड़ हादसों को दे रहे न्यौता :सोनी

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर दुारा नंगल चौक में मुख्य सडक़ पर डिवाईडर ऊपर लगाई गई स्ट्रीट लाईटस नंगे जोड़ किसी जानलेवा हादसे होने का खतरा बना हुया है। यह शब्द आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद स्थापित की गयी मौलिक कर्तव्यों की संस्मरण शिला समाज को दे रही सार्थक सन्देश : खन्ना

होशियारपुर : पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना के आग्रह पर डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के कनवोकेशन समारोह के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने डी.ए.वी. कॉलेज...
article-image
पंजाब

अमृतसर में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग

अमृतसर : गुरु नगरी अमृतसर में अकाली नेता के बेटे पर गोली चलने का मामला सामने आया है। हालांकि इस हमले में अकाली नेता के परिवार को किसी तरह की हानि नहीं हुई लेकिन...
Translate »
error: Content is protected !!