अमेरिका में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या

by

पटियाला :  समाना के गांव कुतबनपुर के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव कुतबनपुर निवासी अरमान सिंह हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिछले साल मार्च में अमेरिका गया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गोली लगने से एक दिन पहले अरमान सिंह ने अपने परिजनों से बात की थी।

अन्य युवकों की तरह अरमान भी अच्छे भविष्य के सपने लेकर अमेरिका गया था। उसका सपना था कि वह अपनी बहन की शादी खूब धूम-धाम से करेगा और पहले उसे उच्च शिक्षा भी दिलवाएगा। आपको बता दें कि मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को उन्हें रिश्तेदारों का फोन आया कि उनके बेटे अरमान को गोली लग गई है, जिससे उसकी मौत हो गई।

जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार अरमान सिंह अमेरिका में ट्रक ड्राइवर का काम करता था। उसे सुबह काम पर जाना था। घर के पास ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अमेरिका में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार ने अरमान के शव को उसके गांव वापस लाने में सहायता के लिए भारत सरकार से अपील की है। उन्होंने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से अमेरिका में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था।

बता दें की अमेरिका में प्रवासियो पर हमलों कि घटनाएँ रुकने का नाम नहीं ले रही है। पहले वहां अश्वेतों पर ही हमले होते थे परन्तु अब प्रवासियों पर भी लगातार हमलों की घटनाएँ सामने आने लगी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वडिंग का पुतला फूंका : कांग्रेस की सोच हमेशा पिछड़े वर्ग व दलित समाज विरोधी रही : भाजपा

अमृतसर :   पंजाब कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रधान और सांसद राजा अमरिंदर सिंह वडिंग द्वारा तरनतारन में पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह के विरुद्ध की टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के...
article-image
पंजाब

525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार

जालंधर  : नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और प्रयास को विफल करते हुए बीएसएफ के जवानों ने 525 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बीएसएफ के प्रवक्ता ने...
Translate »
error: Content is protected !!