अमेरिकी दबाव में फिर सरेंडर कर रहे पीएम मोदी !… यूपीआई शुल्क को लेकर राहुल गांधी का बड़ा हमला

by

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर MDR की आहट, बोले- कारोबारियों पर शुल्क का बोझ अंततः आम आदमी की जेब पर पड़ेगा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपीआई भुगतान को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्रालय ने ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का रास्ता खोल दिया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दावा किया कि सरकार चुपचाप यूपीआई पर शुल्क लगाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उनके मुताबिक, ₹2,000 से अधिक के लेनदेन संख्या में करीब 5 प्रतिशत हैं, लेकिन यूपीआई की कुल लेनदेन राशि में इनकी हिस्सेदारी लगभग 65 प्रतिशत है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार भले ही आम उपभोक्ताओं से सीधे कोई शुल्क नहीं लेने की बात करे, लेकिन व्यापारियों पर MDR लगाया गया तो उसका असर अंततः वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों के जरिए आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है।

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी पेमेंट कंपनियां लंबे समय से भारत की जीरो-MDR नीति का विरोध करती रही हैं। उन्होंने इसे अमेरिकी दबाव से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अमेरिकी हितों के अनुरूप नीति बदलने की दिशा में बढ़ रही है।

विवाद की पृष्ठभूमि में वित्त मंत्रालय का हालिया निर्देश है, जिसमें बैंकों और पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर्स को ₹2,000 तक के यूपीआई भुगतान और रुपे डेबिट कार्ड लेनदेन पर शुल्क नहीं लगाने को कहा गया है। हालांकि, ₹2,000 से अधिक के व्यावसायिक यूपीआई लेनदेन को लेकर आगे की नीति को लेकर स्पष्टता नहीं होने से राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिर जट्टां में छुड़ाया अवैध कब्जा : गांव के 11 व्यक्तियों की ओर से 12 एकड़, 5 कनाल व 8 मरलों पर

जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे छुड़ाने का अभियान शुरु, कब्जाकार तुरंत छोड़े कब्जे: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर : जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए शुरु किए गए अभियान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद किशन कपूर के तल्ख तेवर : सुधीर को पार्टी में एंट्री और टिकट पर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली

एएम नाथ। ऊना  : सांसद किशन कपूर टिकट को लेकर हाईकमान के फैसले से नाराज ही नहीं गुस्सा भी हैं। लंबी चुप्पी के बाद उनके बागी तेवर झलकने लगे हैं। बुधवार को अपने आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर पर्यावरण कैलेंडर का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

एएम नाथ। धर्मशाला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 50 गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाले पर्यावरण कैलेंडर का विमोचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!