अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करवाने के लिए : रेल गाड़ियों में से 2 रेलगाड़ियां पठानकोट से, एक रेलगाड़ी चंडीगढ़ से व एक रेलगाड़ी नंगल डैम रेलवे स्टेशन से चलेगी – केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश

by

फगवाड़ा :    पंजाब के लोगों को अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करवाने के लिए 4 स्पैशल रेल गाड़ियां लगाई गई हैं। 22 जनवरी को प्रभू श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद देश भर के लोगों ने अयोध्या जाने की तैयारियां शुरू कर दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 4 रेल गाड़ियों में से 2 रेलगाड़ियां पठानकोट से, एक रेलगाड़ी चंडीगढ़ से व एक रेलगाड़ी नंगल डैम रेलवे स्टेशन से चलेगी। उन्होंने बताया कि रेलगाड़ियों के टाइम को लेकर जल्द रेलवे विभाग द्वारा सूची जारी कर दी जाएगी व रेलगाड़ी के ठहराव वाले स्टेशनों का नाम भी सूची के जरिए जारी कर दिया जाएगा, ताकि श्रद्धालु समय पर अपनी टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा अयोध्या में किए गए प्रबंधों संबंधी जानकारी देते हुए मंत्री सोमप्रकाश ने कहा कि अयोध्या को सजाने व सुंदर बनाने का काम भी जोरों से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को सजाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से फूल मंगवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे हैं, जिसके चलते अयोध्या रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया गया है। पंजाब से अयोध्या स्पेशल रेलगाड़ी को चलाने के लिए मंत्री सोमप्रकाश ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री अश्विनी वैश्नव का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के दूरदर्शी वाले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश के विभिन्न राज्यों के अलावा पंजाब की ओर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या में बने राम मंदिर के दर्शन कर प्रभू श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

9 फरवरी को रवाना होगी पहली रेलगाड़ी
केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने बताया कि पहली रेलगाड़ी 9 फरवरी को सुबह 07:05 बजे पठानकोट से चलकर 10 फरवरी को सुबह 02:55 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन कैंट पहुंचेगी, वहीं इन श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए रेलगाड़ी 11 फरवरी को सुबह 00:40 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन कैंट से चलेगी व शाम 19:00 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। दूसरी रेलगाड़ी 12 फरवरी को सुबह 07:00 बजे नंगल डैम रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 13 फरवरी को सुबह 02:55 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन कैंट पहुंचेगी व श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए रेलगाड़ी अयोध्या से सुबह 00:40 मिनट पर चलकर शाम 16:45 मिनट पर नंगल डैम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। तीसरी रेलगाड़ी 19 फरवरी को सुबह 10:20 मिनट पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 20 फरवरी को सुबह 02:55 मिनट पर अयोध्या रेलवे स्टेशन कैंट पहुंचेगी व उक्त रेलगाड़ी के श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए 21 फरवरी को सुबह 00:40 मिनट पर चलकर शाम 16:05 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। चौथी रेलगाड़ी 23 फरवरी को सुबह 07:05 बजे पठानकोट से रवाना होकर 24 फरवरी को सुबह 02:55 मिनट पर अयोध्या रेलवे स्टेशन कैंट पहुंचेगी व 25 फरवरी को उक्त रेलगाड़ी के श्रद्धालुओं को वापस लाने के लिए अयोध्या रेलवे स्टेशन कैंट से सुबह 00:40 मिनट पर चलकर शाम 07:00 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मनप्रीत सिंह बादल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से मिली राहत : अग्रिम जमानत 15 फरवरी तक जारी

चंडीगढ़ : बठिंडा प्लॉट आवंटन घोटाले में फंसे भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत 15 फरवरी तक जारी रखी...
article-image
पंजाब

आईडीएफसी बैंक के कलेक्शन मैनेजर को 40000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : राज्य में भ्रष्टाचार की समस्या पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने  लुधियाना के फिरोज गांधी मार्केट में आईडीएफसी बैंक के कलेक्शन मैनेजर बिक्रमजीत सिंह को 40000 रुपए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक संजीव सूरी बने यात्रियों के लिए मसीहा

एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों के लिए राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक श्री संजीव सूरी मसीहा बनकर सामने आए। जिन्होंने चंबा और विभिन्न स्थानों...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े मर्डर…. पार्क में युवक को गोली मारी, एक्टिवा सवार हमलावर फरार

लुधियाना : जमालपुर इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का शव एक पार्क में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।...
Translate »
error: Content is protected !!