अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने हितों की रक्षा को लेकर बनाई रणनीति, 19 जुलाई की बैठक में जुटेंगे सभी सदस्य

by

योगेश चौहान : अर्की : दी मांगल लैंड लूजर्स एवं प्रभावित परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड, बागा की अर्की घटक की बैठक शनिवार को उपाध्यक्ष संजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटरों ने विभिन्न समस्याओं, कार्य आवंटन और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की जानकारी देते हुए सभा के सदस्य संजीव शर्मा ने बताया कि बैठक में बताया गया कि वर्तमान में लगभग 55 ट्रक ऑपरेटरों का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभा में अर्की और मांगल दो घटक कार्यरत हैं तथा दोनों के बीच मालढुलान कोटे के बंटवारे का मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में विचाराधीन है।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार वर्तमान में लगभग 38 प्रतिशत कार्य अर्की घटक तथा 62 प्रतिशत कार्य मांगल घटक द्वारा किया जा रहा है। सदस्यों ने कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों से अर्की घटक के ट्रक ऑपरेटर सभा के माध्यम से नियमित रूप से कार्य प्राप्त करते आ रहे हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई को चमाकड़ी पुल में आयोजित होने वाली सभा की बैठक में अर्की घटक के सभी ट्रक ऑपरेटर पूर्ण संख्या में भाग लेंगे और अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
बैठक में संजय ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, संजीव शर्मा, हेमचंद सहित अर्की घटक के अन्य ट्रक ऑपरेटर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खून से लथपथ लाश को खेत में दिया था फेंक : मां-बेटे निकले कातिल , घरेलू विवाद को लेकर कर दिया था मर्डर

जालंधर :    करतारपुर के जंडे सराए रोड स्थित बड़ा छोटा गांव के खेत में बोरे में शुक्रवार को मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में आरोपित की पहचान करने में सफलता पाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरेड में साढ़े 25 लाख का नलकूप लोगों को समर्पित, बैजनाथ हलके से पेयजल समस्या को जड़ से समाप्त करना प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ, 07 जुलाई :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के हरेड़ में साढ़े 25 लाख रुपए की लागत से लगे विद्युतीकरण नलकूप का...
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर वायु भर्ती हेतू आवेदन 17 से 31 मार्च तक आमंत्रित

ऊना, 13 मार्च – एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर – रजेहड़ -सारसावा वाया कपेण सड़क पर खर्च हुए 962 लाख : आशीष बुटेल*

*पढियारखर में 50 लाख के विकास कार्य लोगों को समर्पित* एएम नाथ।  पालमपुर, 27 जनवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में 50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों...
Translate »
error: Content is protected !!