अल्टो कार में महिला व पुरुष के संदिग्ध अवस्था में शव बरामद : दोनों लवर थे और दोनों ने आत्महत्या की है : एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों

by
गढ़शंकर, 12 अगस्त : गढ़शंकर के गांव सतनौर में एक प्लाट के बाहरी इलाके में एक काले रंग की ऑल्टो कार में एक महिला और पुरष के संदिग्ध अवस्था में शव मिले। बताया जा रहा है कि महिला और पुरष में प्रेम सबंध थे। लेकिन आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्मार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिए।
गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव सतनौर के के स्कूल के पास एक प्लॉट में आल्टो कार को सदिंग्ध अवस्था में खड़ी काले रंग की ऑल्टो कार नंबर पीबी-11-बीआर – 6250 के बारे में सरपंच कुलदीप सिंह व ग्रामीणों को किसी ने सुचना दी तो उन्हीनों मौके पर पहुंच कर देखा तो कार में महिला और पुरष का मृत पड़े थे। जिस पर सरपंच कुलदीप सिंह ने इस संबंध में थाना गढ़शंकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद गढ़शंकर थाने से एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान दलवीर सिंह (आयू करीब 37 साल) पुत्र अवतार सिंह और  (करीब 40 साल) पत्नी ज्ञान सिंह गांव पदराना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुँचाया और आज शाम शवों का पोस्मार्टम करवा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिए। जिनका गांव पदारणा शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।जानकारी के मुताबिक दोनों कल शाम से अपने अपने घर से गए थे  दोनों के परिजनों कुछ भी बोलने को से इंकार कर दिया।
जाँच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने कहा पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिए गए है। उनके परिजनों के बयानों पर बीएनएस 194 बी तहत करवाई की गई है। शवों को देखने से लगता है कि दोनों ने आत्महत्या की होगी।
महिला और पुरष दोनों थे शादीशुदा :  महिला रजनी और पुरष दलबीर सिंह दोनों शादीशुदा थे और दोनों के दो दो बच्चे थे। दलबीर सिंह की शादी करीब 9 साल पहले मैरिज हुई थी और महिला रजनी शादी लंबा समय पहले हुई थी तो उसका एक बेटा 12वीं कर चूका है तो दूसरा अभी पढ़ाई कर रहा है।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों  : महिला और पुरष में प्रेम सबंध थे। जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या की। दोनों के परिजनों के बयानों में पर करवाई कर शवों का पोस्मार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।


Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मेलों में हाथ-पैर धोकर ही श्रद्धालुओं को मिलेगी प्रवेश की अनुमति, 6 फीट की दूरी भी रखनी होगी

ऊना: चिंतपूर्णी में 9-16 अगस्त तक मनाए जाने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कोविड-19 एसओपी जारी कर दी है। इस संबंध में मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने ककड़ियार में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर

एएम नाथ।  हमीरपुर 03 मार्च :   कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा काले अंब ने नाबार्ड के सहयोग से ग्राम पंचायत नाड़सी के गांव ककड़ियार में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश भर से 24 टीमें पहुंची घुमारवीं, विभिन्न राज्यों की कुल 30 टीमें ले रही हैं भाग…69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को प्रातः 11 बजे करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ

घुमारवीं (बिलासपुर), 31 जनवरी: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता...
article-image
पंजाब

शिअद-बसपा गठबंधन सरकार ही  विकास के युग को वापिस लाने के लिए पंजाबियों की सेवा करने का मौका पाने  की हकदार  : सरदार सुखबीर सिंह बादल

आप पार्टी पंजाबियों को उसी तरह  धोखा देने  की कोशिश कर रही, जैसे कांग्रेस ने झूठी शपथ खाकर किया अमलोह/राजपुरा 05फरवरी: शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि राज्य में  विकास, सर्वांगीण शांति और...
Translate »
error: Content is protected !!