अवैध खनन की जांच, एनजीटी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

by

जस्टिस जसबीर सिंह की अगुवाई में एनजीटी टीम ने बसाल क्षेत्र में की अवैध खनन की जांच
ऊना – पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज, जस्टिस जसबीर सिंह के नेतृत्व में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की पांच सदस्यीय टीम ने आज बसाल क्षेत्र के साथ-साथ अन्य स्थानों पर हुए अवैध खनन की जांच की। टीम ने लोअर बसाल में स्वां नदी में हुए खनन के साथ-साथ अप्पर बसाल में एक क्रशर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, खनन अधिकारी नीरजकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे।
स्वां नदी में हुए खनन की जानकारी लेने के बाद पैनल के अध्यक्ष जस्टिस जसबीर सिंह ने खनन विभाग से बसाल क्षेत्र में हुए अवैध खनन पर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जस्टिस जसबीर सिंह ने कहा कि बिना लाइसेंस के पूरे जिला में हुए अवैध खनन का सर्वे करा कर विस्तृत रिपोर्ट भी भेजी जाए। अवैध खनन को रोकने के लिए एनजीटी पैनल कुछ सिफारिशें भी करेगा। खनन के लिए पट्टे पर दी जानी वाली जगह की जियो फैंसिंग कराने, रेत-बजरी की ढुलाई में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों पर जीपीएस उपकरण लगाने तथा एक कंट्रोल रूम स्थापित करने पर भी विचार किया जाएगा। कंट्रोल रूम अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करेगा।
एनजीटी पैनल ने लीज अवधि को 5 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने बात भी कही तथा दो वर्ष की अवधि के बाद अगले 1 साल तक उस क्षेत्र को लीज पर न देने की सिफारिश भी की जा सकती है। इसके अलावा अगर लीज की वर्तमान अवधि 5 वर्ष ही रहती हो, तो अगले 2 वर्ष तक उस क्षेत्र को लीज पर नहीं दिया जा सकेगा। लीज एरिया में नियमानुसार खनन हो, इसके लिए स्वां नदी की सतह पर पक्के निशान बनाने की भी सिफारिश की जा सकती है, ताकि पता लगाया जा सके कि कितना रेत खड्ड में आया और कितना निकाला गया।
इसके बाद अप्पर बसाल में एक क्रशर का निरीक्षण करने के बाद एनजीटी पैनल के अध्यक्ष जस्टिस जसबीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक क्रशर पर काम करने वाले मजदूरों का रिकॉर्ड होना चाहिए। रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए कि कितने मजदूर काम करते हैं, उन्हें कितनी मजदूरी दी गई। साथ ही क्रशर मालिक वायु प्रदूषण को रोकने के लिए भी कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि आस-पड़ोस में खेती योग्य भूमि को कोई नुकसान न हो और किसानों को असुविधा का सामना न करना पड़े। पैनल आगे की कार्रवाई के लिए सिफारिशों सहित अपनी विस्तृत रिपोर्ट एनजीटी को देगा।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगले 48 घंटे इन राज्यों के लिए भारी : आसमान से बरसेगी आफत की बारिश.. IMD ने जारी कर दिया रेड अलर्ट

उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के कई हिस्सों में इन दिनों बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ों में बारिश का रौद्र रूप जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब ऊना ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को किया सम्मानित : मीडिया द्वारा समय-समय पर सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों का जताया आभार

ऊना, 3 जून – प्रेस क्लब ऊना की ओर से ऊना के होटल माया में आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजीव भनोट, सरोज मोदगिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों को समयबद्ध सीमा में निपटाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके : DC आदित्य नेगी

शिमला, 18 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां बचत भवन में जिला के राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई । इस अवसर पर उन्होंने बैठक में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति के लिए अटल जी ने सपना देखा नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया : जयराम ठाकुर

केंद्र सरकार की मदद पर आभार जताना सीखे कांग्रेस के नेता हिमाचल में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का आभार एएम नाथ। लाहौल/केलांग :  प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत लाहौल में...
Translate »
error: Content is protected !!