19 पद भरे जाएंगे, बसाल को मिला विद्युत विभाग का नया सब डिवीजन

by

बसाल में सब डिवीजन के बाद थाना कलां में डिवीजन खोलना विचाराधीन
ऊना- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बसाल में बिजली विभाग का नया सब डिवीजन खोलने को मंजूरी मिल गई है। एचपीएसईबीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में इस पर मुहर लगी तथा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने सभी कुटलैहड़वासियों को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।
कंवर ने कहा कि बसाल में बिजली विभाग का सब डिवीजन खुलने से 14,860 उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा और उनकी समस्याओं का तुरंत निपटारा करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सब डिवीजन के साथ-साथ 19 पद भी भरे जाएंगे, जिनमें एई का एक पद, जेई के दो पद, वरिष्ठ सहायक का एक पद, जेओए (आईटी) व (अकाउंट्स) का दो-दो पद, फोरमैन का एक पद, लाइनमैन के दो पद, असिस्टेंट लाइनमैन के तीन पद तथा जूनियर टी-मेट के 5 पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब विद्युत विभाग का डिवीजन थाना कलां में खोलने का प्रयास किया जा रहा है तथा यह मामला विभाग के पास विचाराधीन है। उम्मीद है कि इसकी अधिसूचना भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बसाल में विद्युत विभाग का सब डिवीजन खुलने पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास का विशेष ध्यान रखते हैं तथा बहुत सी चिरलंबित मांगों को पूरा कर प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवासियों को अनेकों सौगातें दी हैं। कंवर ने कहा कि समस्त कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के निवासी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के धन्यवादी है।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंशिका ग्रुप ने हासिल किया पहला स्थान : धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में

धर्मशाला 23 फरवरी भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता कम्यूनिटि हाल कोतवाली बाजार धर्मशाला में आयोजित करवाई गई जिसमें जिला से लगभग 11 सांस्कृतिक दलांे ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ हलके में समग्र विकास को किया सुनिश्चित : जनमानस की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ 7 अगस्त : ग्राम पंचायत भुलाणा और ग्राम पंचायत संन्साई के पटेलनगर में सोमवार को विधायक जनता के दरबार का आयोजन किया गया। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव कृषि,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित : वरिंद्र शर्मा बोले…समाज की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण भवन ऊना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा ने नवनियुक्त डीसी को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर 14 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें हमीरपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं...
Translate »
error: Content is protected !!