अवैध खनन पर डीसी और एसपी का शिकंजा : सटीक कार्रवाई में मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

by
अवैध खनन के खिलाफ लगातार तेज रफ्तार से जारी है ऊना जिला प्रशासन की मुहिम
रोहित जसवाल : ऊना, 26 दिसंबर। अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम लगातार तेज रफ्तार से जारी है। इसमें प्रशासन के लिए सटीक और प्रभावी कार्रवाई में ड्रोन टेक्नोलॉजी मददगार साबित हो रही है। गुरुवार को उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बाथू, बथड़ी और टाहलीवाल क्षेत्रों में ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हम निगरानी के पारंपरिक तौर तरीकों के साथ साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग करके अवैध खनन पर कड़ी नजर रख रहे हैं। इसमें हाई-टेक उपकरणों का सहारा लिया जा रहा है, जो हमारी नई रणनीति का हिस्सा है। इससे निगरानी और कार्रवाई को और भी तेज धार मिली है।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ प्रदेश सरकार की शून्य सहनशीलता की नीति को ऊना जिले में पूरे प्रभावी तरीके से लागू करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस तरह की कार्रवाई निरंतर और प्रभावी तरीके से चालू रहेगी। उन्होंने ऊना जिले को पूर्ण रूप से अवैध खनन मुक्त बनाने में जिलावासियों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन की किसी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन व पुलिस को दें। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।
वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने अवैध खनन मुक्त ऊना बनाने और जिले के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की निगरानी में ड्रोन जैसे तकनीकी साधनों का उपयोग महत्वपूर्ण है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू : मुलजिम ज़मीन के इंतकाल के लिए परिवार से पहले ही ले चुका है 15,000 रुपए

होशियारपुर, 15 मई :   पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान बुधवार को होशियारपुर जिले के राजस्व हलका पंडोरी सर्कल में बतौर पटवारी तैनात रमेश कुमार को 15,000...
article-image
पंजाब

 कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में 21 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 21 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जा रहा है और कार्य की गुणवत्ता से कोई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रास्ते में कई बाधाएं, लेकिन भारत आज रुकने के मूड में नहीं : पीएम मोदी ने पेश किया विकसित भारत का विजन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बनकर आगे बढ़ता रहा है। अब हम न तो रुकेंगे न थमेंगे, हम तेजी से आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने ये बातें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घरों से ही सुनिश्चित हो ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन: एडीसी गंधर्वा राठौड़

धर्मशाला, 27 सितम्बर। ठोस और तरल कचरे के सही निष्पादन की शुरुआत घरों से ही होनी चाहिए। स्वच्छता से जुड़े विभागों को ठोस और तरल कचरे के निष्पादन को लेकर आम जनमानस को जागरूक...
Translate »
error: Content is protected !!