अवैध डंपिंग को रोकने हेतू चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, निर्माण स्थलों की निगरानी और निरीक्षण करेंगे ताकि अवैध डंपिंग पर अंकुश लगाया जा सके : ADC महेंद्र पाल गुर्जर

by
ऊना, 7 अगस्त – सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग को रोकने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए कोर टीम का गठन किया गया है। कोर टीम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जल शक्ति विभाग, पुलिस विभाग, स्थानीय प्रशासन, पंचायती राज संस्थान और अन्य स्थानीय निकाय शामिल हैं।
एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने अवैध डंपिंग को रोकने हेतू गठित टीम के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि इस अभियान का उद्देश्य निर्माण कंपनियों, श्रमिकों, रेगुलेटरी अथॉरिटी और स्थानीय समुदायों के बीच अवैध डंपिंग के प्रतिकूल प्रभावों और अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि अवैध डंपिंग के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान एनफोरमेंट एजेंसियां सुनिश्चित करेंगी कि निर्माण अपशिष्ट प्रबंधन दिशानिर्देशों, अपशिष्ट पृथक्करण, रीसाइक्लिंग प्रक्रियाओं और उचित निपटान तकनीकों का पालन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सड़क के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग निर्माण कंपनियों व ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से मलबा डंपिंग करने से भूमि प्रदूषण, जलाशयों, ईको-सिस्टम सहित स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा श्रमिकों और आस-पास के लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव प्रड़ता है।
एडीसी ने बताया कि नियामक प्राधिकरण अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए समय-समय पर निर्माण स्थलों की निगरानी और निरीक्षण करेंगे ताकि अवैध डंपिंग पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने आमजन से आहवान किया है कि सड़कों और राजमार्गों के निर्माण के दौरान अवैध डंपिंग के मामलों की जानकारी जिला प्रशासन को देने के लिए दूरभाष नम्बर 01975-225045, 225046 तथा टोल फ्री नम्बर 1077 पर दी जा सकती है।
इस अवसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ऊना अनीता शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, अधिषाशी अभियंता बलदेव सिंह, ईओ मैहतपुर बर्षा चौधरी, जेई हिमाचल प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड गुरमीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

35 यूनिट रक्त एकत्रित ; पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर थाना कलां में रक्तदान शिविर का आयोजन

ऊना :17 सितंबर 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा युवा मोर्चा ने थानाकलां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के डॉ. निधि पटेल ने निर्देश

बिलासपुर , 19 मार्च : आयुक्त मंदिर श्री माता नयना देवी जी डॉ० निधि पटेल ने चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला …. कहा, ‘लोकतंत्र की दुहाई देने वाली सरकार ने अपनों को ही बनाया बंदी’

एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में मीडिया से रूबरू होते हुए सुक्खू सरकार और कांग्रेस आलाकमान पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के रज़ाक के नाम रहा दंगल : मेले समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक के प्रतीक : बाली

नगरोटा, 11 जून :- हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने थाना बरग्रां पंचायत के चंद्रोट और थाना मेला कमेटी द्वारा आयोजित होने वाले स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!