अवैध माइनिंग की ट्रांसपोर्ट करने वालों से 35 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया ,डिप्टी कमिश्नर 25926 टन रेत, 37.79 लाख रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त : कोमल मित्तल

by

होशियापुर विधान सभा क्षेत्र के तीन खादानों में अब तक बिकी 25926 टन रेत, 37.79 लाख रुपए का राजस्व हुआ प्राप्त: डिप्टी कमिश्नर
– फरवरी से 18 मई तक
– इंटर स्टेट चैक पोस्टों पर चैकिंग के दौरान 1338.06 लाख रुपए लाख रुपए का प्राप्त हुआ राजस्व
होशियारपुर, 19 मई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियारपुर में अलग-अलग खनन साइटों पर लोगों को जहां सस्ती रेत मुहैया करवाई जा रही है वहीं जिलें अवैध माइनिंग को रोकने के लिए माइनिंग विभाग कड़ी मेहनत कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से अवैध माइनिंग पर नकेल कस कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, इसके साथ ही इंटर स्टेट चैक पोस्टों पर भी चैकिंग के दौरान भी राजस्व में वृद्धि हुई है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के तीन खादानों बसी गुलाम हुसैन, महिलांवाली व डगाना कलां में 21 अप्रैल से 18 मई तक 25926 टन रेत बेची जा चुकी है, जिससे पंजाब सरकार को 37.79 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 6506 टन रेत बेची जा चुकी है, जिससे पंजाब सरकार को 9.39 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है और 01 मई से 18 मई तक 19,420 टन रेत बेची जा चुकी है जिससे पंजाब सरकार को 28.4 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इंटर स्टेट चैकपोस्ट पर चैकिंग के दौरान फरवरी से लेकर 18 मई तक 1338.06 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिनमें फरवरी 2023 में 275.93 लाख रुपए, मार्च में 387.11 लाख रुपए, अप्रैल में 406.55 लाख रुपए व 18 मई 2023 तक 268.47 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि फरवरी से लेकर अब तक अवैध माइनिंग(अवैध ट्रांसपोर्ट) को लेकर जिले में माइनिंग विभाग की ओर से 35,40,051 रुपए जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने बताया कि माइनिंग विभाग की ओर से पंजाब मिनरल एक्ट-2013 के रुल 74 व 75 के अंतर्गत फरवरी 2023 में 10,33,060 रुपए, मार्च में 5,62,291 रुपए, अप्रैल में 6,67,093 रुपए व मई में 11,77,607 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा दसूहा में पांच टिप्पर इंपाउंड कर टिप्पर मालिकों को 10 लाख रुपए जुर्माना किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक अपहरणकर्ताओं को काबू करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल : पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

अमृतसर   : अमृतसर पुलिस को 24 घंटे के अंदर ट्रक अपहरणकर्ताओं को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी...
article-image
पंजाब

सुरेंद्र लांबा ने एसएसपी होशियारपुर का पदभार संभाला : एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा, कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना और जिला वासियों की तकलीफों को दूर करना होगी प्राथमिकता

होशियारपुर, 23 नवंबर : 2013 बैच के आई. पी. एस अधिकारी सुरेंद्र लांबा ने आज होशियारपुर जिले के एस. एस. पी का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह एस. एस. पी संगरूर के पद...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के बीए बीएड व बीएसी बी एड के परीक्षा परिणाम शानदार : प्रिया, नवदीप कौर , सुनेहा व अंकित राणा रहे प्रथम

गढ़शंकर : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटरग्रेटिड कोर्स बीएबीएड व बीएससी बीएड परीक्षाओं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। कालेज के कार्यवाहक प्रिं प्रो लखविंदरजीत कौर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चढ़दा सूरज अभियान: डीसी आशिका जैन के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावितों तक पहुंची राहत और उम्मीद

रेडक्रास और एनजीओज के सहयोग से होशियारपुर के बाढ़ प्रभावितों तक हर संभव मदद जिला प्रशासन और समाज की साझी ताकत बाढ़ प्रभावितों के बीच बना विश्वास का आधार होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!