अवैध माइनिंग माफिया को सियासी आशीर्वाद : निमिषा मेहता

by

गढ़शंकर इलाके के गांवों में हो रही अवैध माइनिंग पर भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के पहाड़ी इलाकों के गांवों बीरमपुर व सौली में माइनिंग माफिया द्वारा शरेआम अवैध माइनिंग की जा रही है और इन गांवों के लोग हो रही अवैध माइनिंग के चलते परेशान हैं। उनके द्वारा शिकायत करने के बाद भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। अवैध माइनिंग की सूचना मिलते ही भाजपा नेता निमिषा मेहता ने पत्रकारों के साथ बीरमपुर गांव में हो रही माइनिंग वाली जगह का मुआयना किया। भाजपा नेत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद इस इलाके में माफिया द्वारा शरेआम की जा रही अवैध माइनिंग को राजनीतिक व प्रशासनिक समर्थन हासिल होने के कारण इन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि माइनिंग विभाग के दिशा निर्देश को दरकिनार कर इस जगह पर 10 से 13 फुट गहरी अवैध माइनिंग की गई है। भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने प्रशासन व संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर माइनिंग माफिया पर कार्यवाही नही की गई तो वह इस मुद्दे को लेकर एनजीटी के पास जाएगी। इस अवसर पर गांववासियों ने बताया कि उन्होंने माइनिंग कर रहे लोगों को रोका था और इस संबंध में अधिकारियों को भी शिकायत की थी लेकिन इन लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से जेसीबी मशीन से टिप्परों में एनआरआई की जमीन से मिट्टी की माइनिंग की जा रही है।
इस संबंध में एसडीओ माइनिंग गढ़शंकर पवन कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जमीन की निशानदेही करवा कर मामला दर्ज किया जाएगा।
फोटो : बीरमपुर गांव की जा रही माइनिंग वाली जगह पर माइनिंग की गई जमीन की गहराई नापते निमिषा मेहता।।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 चेहरों से मिलेगी सुवेंदु अधिकारी को सीधी टक्कर : आसान नहीं सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की राह

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी  पहली बार सत्ता में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे में अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा इसी बात की है कि राज्य का अगला...
article-image
पंजाब

प्रदेश की मंडियों से अब तक 17 लाख 61 हजार मीट्रिक  टन धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

 खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना मंडी टांडा व मुकेरियां में लिया धान की खरीद प्रबंधों का जायजा पंजाब में धान की सुचारु खरीद, साथ-साथ लिफ्टिंग...
article-image
पंजाब

पंजाब नगर निगम चुनाव- नामांकन रोकने का आरोप : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने आज भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और...
article-image
पंजाब

पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों कांग्रेस में शामिल : पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढीलो 1997 बैच के हैं आईपीएस

नई दिल्ली : पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढिल्लों आज कांग्रेस में शामिल हाे गए हैं। प्रभारी देवेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया हैं। पूर्व एडीजीपी गुरिन्दर सिंह ढीलो 1997 बैच...
Translate »
error: Content is protected !!