अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के प्रमुख समाजसेवी अशविंदर सिंह पठानिया ने पहलगाम में हुए शर्मनाक आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पठानिया ने कहा कि ऐसी बर्बर घटनाओं का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य हमले के दोषियों को ऐसी कड़ी सजा दी जाए जो भविष्य में किसी के लिए भी चेतावनी बने। “आतंकवादियों को उनके कृत्य के लिए ऐसा दंड मिलना चाहिए जो इतिहास में उदाहरण बने,” पठानिया ने कहा।

उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए देशवासियों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी : घरों पर पोस्टर चिपका, ऐसा न करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी गई है। कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए और घरों को खाली कर देने की धमकी दी गई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत 20 घायल : कैंटर ने रात एक वजे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह कुचला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र की शिवालिक की पहाडिय़ों में स्थित गांव बस्सी मेंं श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह से कुचल डाला। जिसमें सात...
article-image
पंजाब , समाचार

जूठे बर्तन और शौचालय की सफाई… श्री अकाल तख्त साहिब ने सुखबीर सिंह बादल को सुनाई धार्मिक सजा

अमृतसर :   अकाली दल की सरकार के वक्त डेरा सच्चा सौदा सिरसा के मुखी राम रहीम को माफी और बेअदबी के मामले में सुखबीर बादल और बाकी सिख मंत्रियों को सजा सुना दी गई...
Translate »
error: Content is protected !!