असाध्य रोगों का कारण बन सकता है वास्तु दोष_डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारा भवन मात्र ईट सरियों पत्थरों की चार दीवारी तक सीमित नहीं होता है बल्कि जीवन में धटित होने वाली हर घटना में अपना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष योगदान देता है चाहे भला या बुरा ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवं लेखक डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री का ।हृदयधात , कैंसर, टी बी , माइग्रेन , डायबिटीज़,लिवर, किडनी जैसी जानलेवा बीमारियों के पिछे हमारे भवन के वास्तु दोष भी कारक होती है!अगर किसी इकाई में ईशान कोण में शोचालय, गंदगी, कूड़ा करकट, सिविरेज टैंक, सीढी, भारी निर्माण हो गया है या ईशान कोण उतरी दिशा से सिरे से कट गया है तो भवन में रोगों का प्रवेश हो जाता है, ईशान कोण के वास्तु दोष संतान संबंधित रोगों की समस्याओं का कारक बन जाता है ।ईशान कोण के वास्तु दोषों के साथ साथ आग्नेय कोण व नेरित्य कोण भी दूषित है तो हृदयधात जेसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है! ईशान कोण के साथ अगर दक्षिण दिशा में भूमिगत जल, बेसमेंट आदि होने से ऐसे घरों में खासकर महिलाए रुग्ण रहती हैं! ईशान कोण के दूषित है और उतर दिशा दूषित है तो श्वास से जुड़ी गंभीर बिमारी का सामना करना पड़ सकता है!ईशान कोण, ब्रह्म स्थल व नेरित्य में दोष है और तिर्यक रेखा पर शयन कक्ष है तो रोगों का स्थाई वास हो जाता है ऐसे घरों मे !
जिन घरो में लगातार कोई रोगी व्यक्ति है उन घरों का वास्तु निरीक्षण और आंकलन किया जाए तो ईशान कोण अवश्य दूषित मिलता है ईशान को साफ सुथरा व हल्का ,कट रहित समकोणीय रख कर रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है ! इसलिए तो वास्तु में एक मुख्य सिद्धांत है कि उतर दिशा और पूर्व दिशा में कम से कम निर्माण करे और निरोगी जीवन का आनंद ले ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Hoshiarpur News : जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगी

होशियारपुर, 25 मई : जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले के गांव जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल...
article-image
पंजाब

ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने अकाली दल के नए अध्यक्ष : 5 सदस्यीय समिति ने लगाई मुहर

अमृतसर: पंजाब की सियासत में एक बड़ा भूचाल आया है। शिरोमणि अकाली दल ने आज बुर्ज अकाली फूला सिंह में आयोजित विशेष इजलास में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी, दिल्ली और तरनतारन से12 आरोपी काबू : 14 लाख 72 हजार 220 प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद

अमृतसर :  गुजरात के अहमदाबाद जिले में एक दवा कंपनी पर छापा मारकर वहां से 14.72 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!