आंगनबाड़ी व आशा वर्करों को किया सम्मानित : दून के विधायक राम कुमार रहे समारोह के मुख्य अतिथि

by

बद्दी में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

बीबीएन, 7 मार्च (तारा) : महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सक्रिय सहभागिता से आईआरजी संस्था, ग्लेनमार्क फाउंडेशन एवं राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्करों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

बद्दी के बिरला सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में दून के विधायक राम कुमार चौधरी मुख्य अतिथि रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम बद्दी डॉ संजीव धीमान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ एनआर नेगी तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से डॉ. गगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बीबीएन क्षेत्र से 300 से अधिक आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं (एनजीओ) के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना तथा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वास्थ्य, पोषण और जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की सराहना की। विशेष अतिथि एसडीएम डॉ संजीव धीमान ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए, जिससे समाज और देश दोनों मजबूत बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, जागरूकता तथा सामाजिक सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित आशा कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित भी किया गया। आईआरजी संस्था से बलजिंदर सिंह एवं उनकी टीम तथा आर्टी एनजीओ से किरणा देवी एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के संदेश के साथ हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी औरते में कूट- कूट कर भरी होती है जवानी – 60 की उम्र में भी चेहरे से टपकता है नूर….जानें इसके पीछे का राज

नई दिल्ली: पाकिस्तान की औरते अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाती है. वहीं पाकिस्तान की औरते 60 साल की उम्र में भी 30 साल की दिखती है। .अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण...
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर व ऊना जिला के 325 युवा ग्राउंड टैस्ट में पास

ऊना I  इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली में चैथे दिन हमीरपुर व ऊना जिला के 2719 पंजीकृत युवाओं के मुकाबले 2445 युवाओं ने भर्ती में भाग लिया जिनमें से 325 युवाओं ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश सरकार में होंगे 3 उप मुख्यमंत्री ! ये बनेंगे विधानसभा स्पीकर, मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, चिराग का बढ़ेगा कद

पटना  : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने राज्‍य में सरकार गठन पर ध्‍यान केन्द्रित कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा और केन्‍द्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने किया श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरु रविदास मंदिर, भदसाली में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के...
Translate »
error: Content is protected !!