आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 64 पदों के लिए आवेदन 2 सितंबर तक

by

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाडी श्री धर्म वीर ने बताया कि उपमण्डल भटियात के अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्रो में 10 आंगनवाडी कार्यकर्ता और 28 आंगनवाडी सहायिका व आंगनवाडी केन्द्र 2/4 बकलोह कैन्ट में 01 पद कैच कार्यकर्ता, 01 पद कैच सहायिका के लिए सृजित हुआ है और उपमण्डल डलहौजी के अन्तगर्त आंगनवाडी केन्द्रो में 06 आंगनवाडी कार्यकर्ता और 19 आंगनवाडी सहायिका के रिक्त चल रहे पदो के लिए कार्यालय चुवाडी में 02 सितंबर 2026 को आवेदन करने की अन्तिम तिथि तय की गई है। आंगनवाडी केन्द्र साहला, काथला, धामग्राम, मतिहार, बनोली, पुखरेख, दुआली, चलाहडी, डलहौजी क्लव, पारला मेल, कलोनी, कनियाडका, कल्लर, समलेउ, कुट, महतोली आंगनवाडी कार्यकर्तायों के और आंगनवाडी केन्द्र कलहेतर, बनोली, कथयाडी, छोन्टलू, नरवाडी, नहीनाल, 2/4 बकलोह कैन्ट, धारणा, खरेडा, मुराडी, बलेरा बासा, गोरत, साहला, द्रमण, अंगरेड, छांव, पुरखडा, अनाई, मैहली, तलारा, गुदवाना, कुठारा, जाम्बल, नैनीखडड, जतरून, मिहाल, ललहेड, मीहणू, कैहल, वैली, संजय, कुन्ना, अप्पर गुनियाला, भोटन, सुकडाई बाई, कल्लर, बस स्टैंड, खडान्दर, छाणा, भरेरा, फरोली, कुट (पंचायत वलेरा), रूलयाणी, मोतीटिव्यां, चकरा, भटेड और समोट में आंगनवाडी सहायिका के व इसके इलावा आंगनवाडी केन्द्र 2/4 यकलोह कैन्ट में कैच कार्यकर्ता कैच सहायिका के लिए भी आवेदन मांगे गए है। उन्होने बताया कि जो पात्र महिलाऐ आवेदनकर्ता है दो 02 सितंबर 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना चुवाडी में आवेदन कर सकते है। उक्त पद हेतू केवल वही महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं जो सम्बन्धित आंगनबाडी केन्द्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र (फीडिंग ऐरिया) में सामान्य रूप से रह रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हो। उम्मीदवार की आयु आवेदन करने की अन्तिम तिथि को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय/बोर्ड से +2 पास होनी चाहिए। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय मु० 50000/- रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए (वार्षिक आय प्रमाण पत्र (FY) वितीय वर्ष 2026-27 का ही मान्य होगा), जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/एग्जीक्यूटिव मजिस्टेट द्वारा जारी प्रति हस्ताक्षरित किया होना चाहिए। उच्च शैक्षणिक योग्यता, अपंग, स्टेट होम इनमेटस/बालिका आश्रम के इनमेटस / अनाथ/विधवा/निराश्रित / तलाकशुदा/जिनके पति पिछले 07 वर्ष से अनट्सेबल हो/परित्यकता अनु० जाति, अनु०जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग को निर्धारित दिशा निर्देशों अनुसार अंक दिए जाएगे, जिसके लिए प्रार्थी को सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। उपमण्डल भटियात के अन्तर्गत दस्तावेजों का सत्यापन एवं साक्षात्कार 08 सितंबर 2026 को कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाडी में किये जाऐंगे। और उपमण्डल डलहौजी के अन्तगर्त दस्तावेजों का सत्यापन एवं साक्षात्कार 11 सितंबर 2026 को कार्यालय उपमण्डलाधिकारी डलहौजी जिला चम्बा में किये जाऐंगे जिसके लिए अलग से सूचित नहीं किया जाएगा। इस सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित आंगनवाडी कार्यकर्ता से, सम्बन्धित वृत पर्यवेक्षक और कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाडी से सम्पर्क कर सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ढोल-नगाड़ों से किया विधायक कमलेश ठाकुर का स्वागत, मसरूर पहुंचने पर गदगद हुए क्षेत्रवासी : मसरूर मंदिर क्षेत्र को रोजगार की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा  युवाओं के लिए घर के नजदीक रोजगार के संसाधान उपलब्ध हों, इसके लिए मसरूर मंदिर क्षेत्र को आने वाले समय में विकसित किया जाएगा। मसरूर मंदिर क्षेत्र में पर्यटन के साथ-साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिश्तों का कत्ल : शराब के नशे में बेटे ने मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

राज्य सचिवालय कर्मी की हत्या से सनसनी, बेटे पर लगा मां की हत्या का आरोप एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दूसरे दिन भी बर्फबारी : फसलें और बागवानी पर संकट

लाहौल स्पीति, 7 अक्टूबर :  हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। दूसरे दिन भी जिले में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। अलग-अलग इलाकों में छह इंच से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस...
Translate »
error: Content is protected !!