आंगनवाड़ी भर्ती साक्षात्कार स्थगित, नई तिथि जल्द घोषित होगी

by

एएम नाथ। चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी दी है कि उपमंडल डलहौजी व चुवाड़ी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। यह साक्षात्कार 18 अप्रैल 2026 को आयोजित होना निर्धारित था, जिसमें 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 16 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना था।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कारणों के चलते इस प्रक्रिया को आगामी आदेशों तक टाल दिया गया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि आवेदन प्रक्रिया और साक्षात्कार की नई तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क बनाए रखें या आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ के खिलाड़ियों ने कब्बडी में भी दिखाई अपनी प्रतिभा

ऊना : ऊना राजकीय आई टी आई में चल रही जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में हिम गौरव के खिलाड़ी मंगलवार को भी खूव छाए रहे। वैडमिनटन प्रतियोगिता होने के वाद दूसरा मैच कब्बडी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान की गैर-मौजूदगी में सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल : आप सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों पर एफआइआर दर्ज : बताया गया भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट

चंडीगढ़ :पंजाब में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की गैर-मौजूदगी में सरकारी हेलीकॉप्टर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाषणों का पूरा निचोड़ पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जयशंकर के संसद में दिये गये भाषणों का पूरा निचोड़ ये रहा

नई दिल्ली :  लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा ने यह स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी रणनीति और नीतियों में एक निर्णायक और आक्रामक दृष्टिकोण अपनाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मामूली विवाद में हत्या -उद्योगपति ने फोरमैन को गोली मार की हत्या : शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे उद्योगपति संत प्रकाश और मुंशी राकेश कुमार पुलिस ने किए ग्रिफ्तार

टाहलीवाल : जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक उद्योगपति ने चावल मिल में काम करने वाले फोरमैन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फोरमैन की हत्या को अंजाम देने के...
Translate »
error: Content is protected !!