विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम भी होंगे निर्मित : राज्य में 10540 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैबलेट: बाली

by
नगरोटा बगबां में टैबलेट वितरण समारोह किया आयोजित
नगरोटा 26 दिसंबर :  राज्य में श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत 10540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ताकि मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा बगबां में नगरोटा वगवां में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इस अवसर पर 107 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम तथा 60 वर्चुअल क्लास रूम निर्मित किए जाएंगे तथा सौ से अधिक स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है।
अपने संबोधन दौरान उन्होंने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं। बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के सभी प्राइमरी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम करने और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलने के निर्णय बेहतरीन कदम साबित होंगे। उन्होंने कहा देश और प्रदेश में नगरोटा विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जिसमें हर क्षेत्र से संबंधित शिक्षण संस्थान मौजूद हैं। नगरोटा की यह प्रगति विकास पुरुष स्वर्गीय जी.एस बाली के प्रयासों की बदौलत है और उनके सपने को आगे ले जाना मेरा कर्तव्य है।
इससे पहले प्रधानाचार्य सुमन धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इसके साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर एसडीएम मुनीष शर्मा, एस.सी भागमल ठाकुर, तहसीलदार प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता सुरेश वालिया, प्रधानाचार्य सुमन धीमान ,एसएचओ रमेश ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी दीपाली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह, महासचिव अरुण कटोच, उपाध्यक्ष प्रताप रियाड़, शहरी अध्यक्ष कुलदीप धीमान, नीरज दुसेजा, महासचिव अजय सिपहिया, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक और बच्चे, विद्यालय के अध्यापक, परिजन और बच्चे मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी का मुख्य संचालक पंजाब के फिरोजपुर से किया गिरफ्तार

एएम नाथ ।  शिमला : शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी व्यापक कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए रोहड़ू के चर्चित चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग फ्री हिमाचल मोबाइल ऐप के बारे में छात्रों को किया जाएगा जागरूक …नशे के कारोबार से अर्जित सम्पत्तियों की होगी जांच – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नादौन को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात, 17.52 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्कूल भवन : मुख्यमंत्री सुक्खू ने रखी आधारशिला, दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

एएम नाथ। नादौन, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला हमीरपुर के नादौन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन की आधारशिला रखी। इस भवन का निर्माण 17.52 करोड़...
Translate »
error: Content is protected !!