आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर के जन्म दिवस को समर्पित विशाल समागम आयोजित 

by
गढ़शंकर, 21 अप्रैल:  डॉ बी.आर. आंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर जी के 134वें जन्म दिवस को समर्पित एक विशाल समागम डॉ भीमराव आंबेडकर भवन गढ़शंकर में करवाया गया। समागम की शुरुआत ट्रस्ट सदस्यों द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा के आगे शमा रोशन कर की गई। इस मौके मुख्य वक्ताओं में  प्रोफेसर रविकांत लखनऊ यूनिवर्सिटी तथा एडवोकेट एस.एल. विरदी द्वारा बाबा साहेब के जीवन तथा संघर्ष वारे अवगत करवाया गया।
उन्होंने लोगों को बाबा साहेब के मिशन को निरंतर चलता रखने पर बल दिया  उन्होंने बताया कि केंद्र तथा राज्य की सरकारें सिर्फ डॉ आंबेडकर के नाम तथा फोटो को राजनीति के लिए ही प्रयोग कर रही हैं। इस मौके प्रगति कला मंच जलालाबाद की टीम द्वारा नाटक और कोरियोग्राफियां भी पेश की गईं। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भी पेशकारियां की गई। इस मौके ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अवतार सिंह तथा अन्य ट्रस्ट सदस्यों द्वारा डॉक्टर आंबेडकर भवन गढ़शंकर में श्री गुरु रविदास चैरिटेबल क्लिनिकल लैबोरेट्री का उद्घाटन भी किया गया। इस मौके बाबा साहेब के जन्मदिन मौके करवाई गई इनामी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन डॉ राजेंद्र बेगमपुरी द्वारा बाखूबी किया गया। अन्य के अलावा लेक्चर्र नरेश कुमार भंमियां, रणवीर बब्बर मास्टर राज कुमार, डॉ अवतार सिंह द्वारा भी संबोधित किया गया। इस अवसर पर डॉ निर्मल कुमार, डाॅ सोनिया, डॉ वेद प्रकाश, डॉ कश्मीर चंद, डॉ अमरीक सिंह, डॉ अमित कुमार, डॉ जगतार करीमपुरी, डॉ बलजिंदर कुमार, डॉ प्रियंका थांदी, प्रदीप कुमार गुरु, लेक्चर्र मुल्ख राज, प्रिंसिपल सतनाम सिंह, लेक्चर्र सतनाम सिंह सूनी, डॉक्टर हरप्रीत कौर, संदीप बडेसरों हेडमास्टर, पीएल सूद, दिलावर सिंह, डॉ राजेंद्र बेगमपुरी, कुंदन लाल बडेसरों,  प्रिंसिपल गुरबख्श लाल, देसराज पोसी, दीवान चंद, राजेंद्र पाल, हरी राम, जसविंदर सिंह, विजय लाल, भाग सिंह, हरदेव राय, पलविंदर सूद, हरभजन कलेर, कमलदीप बिट्टू, सुरजीत खानपुरी, सैंडी भज्जलां वाला, डॉ जोगिंदर कुल्लेवाल, मास्टर मुकेश कुमार, हंसराज, सुखविंदर गोगा, नाजर राम, प्रिंसिपल राम सरूप सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नेत्रदान पखवाड़े के तहत एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में लगाया जागरूकता बोर्ड

गढ़शंकर , ,1 सितंबर : नेत्रदान पखवाड़े के संबंध में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से एसडीएम कार्यालय गढ़शंकर में जागरूकता बोर्ड...
article-image
पंजाब

सीहवां स्कूल के धर्मप्रीत सिंह ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

गढ़शंकर l सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सिहवां ब्लॉक गढ़शंकर-2 के पांचवीं कक्षा के छात्र धर्मप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह व रेणु देवी ने सत्र 2025-26 के लिए छठी कक्षा के जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसानों को सब्जी, फल तथा दुग्ध उत्पादन के लिए करें प्रेरित – समय पर कार्य पूर्ण न होने पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी सुनिश्चित : DC हेमराज बैरवा

शिवा प्रोजेक्ट धनोटू में तथा लुथान में निर्मित हो रहे सुख आश्रय परिसर का निरीक्षण किया राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा , 4 दिसम्बर : उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार के बजट को लेकर मुलाजिमों ने प्रतियां फूंक कर जताया रोष

होशियारपुर  28 जून : पंजाब-यू.टी. मुलाजिम तथा पैंशनर्स सांझा फ्रंट के आह्वान पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए पहले बजट को सिरे से रद्द करते हुए पंजाब जल स्रोत प्रबंधन तथा...
Translate »
error: Content is protected !!