आईटीआई ऊना में कौशल आपके द्वार योजना हुई शुरू

by

ऊना, 13 जुलाई: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में कौशल आपके द्वार योजना आरंभ की गई। यह जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविद्र सिंह बनियाल ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य आम जनमानस को उनके घर द्वार पहंुच कर विद्युत प्लविंग तथ वैल्डिंग आदि कार्यों की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना की सुविधा लेने के लिए जरूरतमंद लोगों को संस्थान प्रबंधन को फोन पर करवाये जाने वाले कार्य तथा अपने पते की जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 10.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक 223203 व 9418783414 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
रविंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई ऊना में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु आपके घर द्वार पहुंच कर उपकरणों की मुरम्मत का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान से आठ किलोमीटर की परिधि में मुरम्मत कार्य करने के लिए उपभोक्ता को 100 रूपये तथा इससे ज्यादा के लिए 10 रूपये प्रति किलोमीटर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा वैल्डिंग संबंधी मुरम्मत कार्य करवाने के लिए उपभोक्ता को आठ किलोमीटर की परिधि में 400 रूपये तथा इससे ज्यादा के लिए 20 रूपये प्रति किलोमीटर अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा।
उन्होंने बताया कि मुरम्मत कार्य करवाने वाले उपभोक्ता को मुरम्मत के दौरान बदले जाने वाले उपकरणों का खर्च भी स्वयं वहन करना होगा। उन्होंने बताया कि कौशल आपके द्वार योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए गए कार्य से मिलन वाली कुल राशि का 90 प्रतिशत दिया जाएगा।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने धबीरी स्कूल भवन का उदघाटन किया, विद्यार्थियों को बांटे ईनाम

बिझड़ी 27 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा भवन का उदघाटन किया और उसके बाद वार्षिक पारितोषिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जन्म भी आपको नहीं मिलूंगी- सुसाइड नोट में माता-पिता को लिखा : 9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

एएम नाथ। शिमला : रामपुर में सतलुज नदी से रविवार शाम को 15 साल की लड़की का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ब्रो के समीप के एक गांव निवासी पायल पुत्री दिउणू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 लोग घायल : राज्य परिवहन की बस पहाड़ी से टकराई

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना, 12 अप्रैल : जिला ऊना के  अंब क्षेत्र में रविवार को हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के पहाड़ी से टकरा जाने के बाद कम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 15 नवम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे हिमकैप्स कॉलेज बढ़ेड़ा में आयोजित होने वाले 70वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। Share     
Translate »
error: Content is protected !!