आईपीएस संदीप गर्ग, अखिल चौधरी और मीणा का नाम का पैनल पंजाब सरकार ने गवर्नर को भेजा

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गवर्नर बीएल पुरोहित द्वारा चंडीगढ़ के एसएसपी के लिए मांगा गया पैनल भेज दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को लाचोवाल टोल प्लाजा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के गवर्नर बीएल पुरोहित के साथ अच्छे संबंध है। कभी-कभी मामूली बातचीत होती है, लेकिन नाराजगी वाली कोई बात नहीं है।
मान सरकार द्वार यूटी प्रशासन को 3 नाम का एक पैनल भेजा गया है। इस पैनल में 2012 बैच के आईपीएस संदीप गर्ग, 2012 बैच के ही आईपीएस अखिल चौधरी और साल 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा का नाम शामिल है। हालांकि इससे पहले पैनल में आईपीएस नानक सिंह के नाम की चर्चाएं भी थी। अब पंजाब गवर्नर एवं यूटी के प्रशासक बीएल पुरोहित को किसी एक नाम पर फैसला लेना है।
10 महीने पहले ही हटाया एसएसपी कुलदीप चाहल :
गौरतलब है कि बीती 12 दिसंबर को पंजाब गवर्नर एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बीएल पुरोहित ने पंजाब कैडर के आईपीएस, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को रिपेट्रिएट कर दिया था। चहल को मिस कंडक्ट के आरोप के तहत सेवा काल पूरा होने के 10 महीने पहले ही रिपेट्रिएट कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब को एक बार भाजपा पीएलसी गठबंधन के हवाले कीजिए हम पंजाब को बदल देगें : जय राम ठाकुर

हिमाचल के बीत में लगने वाले ड्रग पार्क में निमिषा जिसकी सिफारिश करेगीं उसे नौकरी देने की हर संभव कोशिश करेगें निमषा ने चुनाव जीतने पर गढ़शंकर के विकास के लिए अपने विजन को...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बंदी सिंहों की रिहाई और चढ़दी कला के लिए अरदास सभा आयोजित

गढ़शंकर। बीएएम खालसा कॉलेज, जो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) द्वारा संचालित है, में विभिन्न जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई, पैरोल तथा चढ़दी कला के लिए विशेष अरदास सभा का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

भाजपा शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन संभावना के कयास तेज : भाजपा के पंजाब प्रभारी ने गठबंधन को लेकर सवाल पर कहा है कि संभावनाएं हैं और कुछ भी संभव

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव करीब हैं और राजनीतिक दल गठबंधन की गांठें सुलझाने के साथ ही कुनबा बढ़ाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। पंजाब में कभी साथ-साथ चुनाव लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी ...
Translate »
error: Content is protected !!