आई.ए.एस. गुरकंवल सिंह ने संभाला सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) का पदभार

by

पहली फील्ड पोस्टिंग पर बोलेः जनसेवा, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को देंगे प्राथमिकता
होशियारपुर, 27 अप्रैल: 2025 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी गुरकंवल सिंह ने आज जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की उपस्थिति में सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) होशियारपुर के पद का कार्यभार संभाल लिया। गुरकंवल सिंह की यह पहली फील्ड पोस्टिंग है।

जालंधर जिले से संबंध रखने वाले गुरकंवल सिंह ने थापर यूनिवर्सिटी, पटियाला से सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय प्रशासनिक सेवा में स्थान हासिल किया। उनके पिता सतपाल सिंह मुल्तानी रिटायर्ड सहायक आबकारी एवं कर कमिश्नर हैं, जबकि माता परमजीत कौर गृहिणी हैं।

पदभार संभालने के बाद गुरकंवल सिंह ने कहा कि वे डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के नेतृत्व में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना, जन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा आम लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध करवाना होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी होगी और वे इस दिशा में पूरी मेहनत से कार्य करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन : पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव प्रणव कृपाल समेत 10 गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ यूथ कांग्रेस की ओर से नई दिल्ली में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रणव कृपाल गढ़शंकर सहित...
article-image
पंजाब

आनंद आश्रम भंमियां में वार्षिक मेला आयोजित 

गढ़शंकर, 3 नवंबर: हर साल की तरह गुरशरण महाराज 1008 की बरसी पर छिंज मेला आयोजित किया गया जिसमें उच्च दर्जे के पहलवानों ने भाग लिया। इस बार का मेला गुरशरण महाराज के परम...
article-image
पंजाब

Miri Piri Cup will be

*Athletic competitions of boys and girls will also be held on 3 January /Iqbal Singh   Kherra Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/Dec14 :  Miri Piri Sports Club Padddi Sura Singh. An important meeting of Sahibzada Ajit...
article-image
पंजाब

तीन दिवसीय श्री शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मोहल्ला सुंदर नगर में तीन दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन में साध्वी सुश्री मीमांसा भारती ने मार्मिक आध्यात्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!