30 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना प्रक्रिया, जिला वासी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें: डिप्टी कमिश्नर

by

जनगणना 2027 के तहत 15 मई से 13 जून तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण, जानकारी पूरी तरह रहेगी गोपनीय
होशियारपुर, 27 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जनगणना 2027 की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इसके तहत जिले में स्व-गणना की प्रक्रिया 30 अप्रैल से 14 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 15 मई से 13 जून 2026 तक नियुक्त गणनाकार घर-घर जाकर जनगणना संबंधी आंकड़े एकत्र करेंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व-गणना का अर्थ है कि नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार से संबंधित जानकारी भर सकते हैं। इस प्रक्रिया में परिवार का मुखिया अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण कर 33 आधारभूत प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन दर्ज करेगा। यह प्रक्रिया न केवल सरल है बल्कि नागरिकों की भागीदारी को भी बढ़ावा देती है।
उन्होंने बताया कि स्व-गणना के बाद फरवरी 2027 में एक विस्तृत सर्वेक्षण भी किया जाएगा। जिन परिवारों ने पहले ही ऑनलाइन स्व-गणना कर ली होगी, वे गणनाकार को केवल अपनी स्व-गणना रेफरेंस आईडी दिखाकर प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं। वहीं जिन परिवारों ने स्व-गणना नहीं की होगी, उनके लिए नियुक्त गणनाकार घर जाकर पूरी जानकारी दर्ज करेंगे।

आशिका जैन ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु ढंग से संचालित करने की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने जिले के सभी निवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लें, ताकि जनगणना का कार्य तेज, सटीक और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान प्राप्त की जाने वाली सभी व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। यह डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा तथा नागरिकों की निजता की रक्षा के लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग केवल जनगणना संबंधी उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं का आधार होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/ August 14/Daljeet Ajnoha Komal Mittal IAS Deputy Commissioner and Dr. Harbans Kaur Deputy Medical Commissioner,According to the order of an awareness workshop about drug addiction and treatment was organized today at Government Senior...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में बाबा साहब अंबेडकर का मनाया जन्म दिवस

गढ़शंकर, 14 अप्रैल : आज डा. भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा स्थानीय डॉ. अंबेडकर भवन में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का 133वां जन्म दिवस उनकी फोटो पर फूल-मालाएं भेंट कर तथा...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा हवलदार दर्शन सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त: परिवार को एक करोड़ रुपए एक्स ग्रेशिया और एक करोड़ रुपए का बीमा देने का ऐलान

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी निभाते हुये शहीद हुए पंजाब पुलिस के हवलदार दर्शन सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को दो...
Translate »
error: Content is protected !!