आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने पर हाईकोर्ट की रोक : पद पर अगली सुनवाई तक बने रहेंगे

by
एएम नाथ। शिमला :  हाईकोर्ट ने आउटसोर्स के तहत स्वीकृत पदों पर कौशल विकास निगम में तैनात तीन जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की सेवाएं समाप्त करने के फैसले पर रोक लगा दी है। तीनों अगली सुनवाई तक अपने पदों पर बने रहेंगे।
याचिकाकर्ताओं ने कौशल विकास निगम के 14 नवंबर के फैसले को चुनौती दी है। निगम ने इन आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाओं को 30 नवंबर से समाप्त करने का फैसला लिया है। न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की एकल पीठ ने मामले में अगली सुनवाई को राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को जवाब दायर करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।
याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता ने अदालत को हिमाचल सरकार की ओर से जारी 26 अक्तूबर के आदेश के बारे में अवगत कराया। इसके तहत कौशल विकास निगम ने प्रोजैक्ट को 30 जून 2025 तक बढ़ाया है। कर्मचारियों की नियुक्तियां वर्ष 2017 में की गई थी। सरकार की ओर से स्वीकृत पदों पर कौशल विकास निगम ने राष्ट्रीय इलेक्ट्राॅनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के माध्यम से आउटसोर्स आधार पर तैनाती दी गई है। निगम ने इनका कार्यकाल समय-समय पर बढ़ाया भी है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ताओं की सेवाओं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी पात्र बच्चों और युवाओं तक पहुंचे सुख आश्रय योजना का लाभ : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की समीक्षा बैठक में एडीसी मनेश यादव ने दिए निर्देश

हमीरपुर 29 नवंबर। एडीसी मनेश यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा : होवारड़ी खड्ड में गणपति मूर्ति को किया विसर्जित

एएम नाथ। चंबा, (ककीरा) :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरि सन्यास आश्रम ककीरा के तत्वावधान में आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित 76 मदों पर हुई चर्चा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन चंबा में आयोजित की गई जिसमें गत बैठक की समीक्षा की तथा आगामी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने धबीरी स्कूल भवन का उदघाटन किया, विद्यार्थियों को बांटे ईनाम

बिझड़ी 27 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी में लगभग 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित परीक्षा भवन का उदघाटन किया और उसके बाद वार्षिक पारितोषिक...
Translate »
error: Content is protected !!