आगजनी से मकान की ऊपरी छत सहित घास की 1000 पूलें जलकर राख़ : हिमगिरी के टिकरी गाँव में

by

चम्बा : चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत हिमगिरी के टिकरी गाँव में भयानक आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार क़ो लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है। यहाँ एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग जाने से ऊपरी मंजिल सहित अंदर रखी घास की करीब 1000 पूलें जलकर राख़ हो गई। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। मकान क़ो आग लगते ही गाँव में चीखपुकार मच गई। और ग्रामीण आग बुझाने मौक़े की तरफ दौड़े। हालाँकि जिस तेजी से मकान क़ो लगी आग की लपटें तेजी से उठ रही थी उस स्थिति में ग्रामीणों के लिए आग पर काबू पाना टेढ़ी खीर सावित हो रहा था। जानकारी के अनुसार टिकरी गाँव निवासी लेखराज के दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल में मंगलवार शाम करीव 6 बजे अचानक आग सुलग पड़ी और पलभर में ही पूरे सूखे घास में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और मकान की छत की लकड़ी ने भी तेजी से आग पकड़ ली। ग्रामीणों द्वारा पंचायत प्रधान व अग्नि श्मन विभाग क़ो घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान चम्पो देवी मौक़े पर पहुंची और मौक़े का जायजा लिया साथ ही घटना की जानकारी प्रशासन क़ो दी। वहीं सलूणी से अग्निश्मन विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौक़े की और रवाना हुई। हालाँकि अग्निश्मन विभाग की गाड़ी मौक़े तक नहीं पहुँच पाई। वहां मौक़े पर अपने स्तर पर आग पर काबू पाने जुटे करीव 100 से अधिक ग्रामीणों के साथ अग्निश्मन विभाग के कर्मचारियों ने भी आग पर बाल्टियों से पानी आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। किन्तु इससे पहले ज़ब तक वे आग बुझाने में कामयाब होते तब तक ऊपरी मंजिल की छत की लकड़ी सहित सूखी घास जलकर राख़ हो गई। हालाँकि ग्रामीणों व अग्निश्मन विभाग के प्रयासों के चलते अन्य मकान आग की भेंट चढ़ने से बच गए । इस भयानक आगजनी की घटना से जहाँ लेखराज के मकान की ऊपरी छत सहित सूखी घास की पूलें जलकर राख़ हुई हैं तो वहीं निचली मंजिल के लेंटल को भी इससे दरारें आ गई हैं। आगजनी की घटना में मकान की ऊपरी मंजिल जल जाने से जहाँ प्रभावित क़ो काफी नुक्सान हुआ है तो वहीं सर्दियों हेतु एकत्रित सूखा चारा जल जाने से उसके सामने मवेशियों के चारे की चिंता सताने लगी है। बुधवार सुबह पंचायत उपप्रधान गजेंद्र शर्मा ने भी मौक़े का जायजा लिया।
…..
पंचायत प्रधान चम्पो देवी ने बताया कि मकान क़ो आग किन कारणों से लगी है इसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना में प्रभावित लेखराज क़ो करीव 4 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासन क़ो देने के साथ प्रभावित की आर्थिक मदद करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित लेखराज एक गरीब परिवार से संबंध रखता है और खेतीबाड़ी व मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

……
उधर एस. डी. एम.चुराह जोगिंदर पटियाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पटवारी क़ो मौक़े पर भेजकर प्रभावित क़ो 10 हजार की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है। रिलीफ केस जल्द बनाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी और प्रभावित की हर संभव मदद की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घालूवाल में ट्रू-सकैन लैबोरोटरी का शुभांरंभ : हर तरह के टैस्टों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट

ऊना : घालूवाल कसबे में ट्रू-सकैन लैबोरोटरी का का उदघाटन ट्रू-सकैन के डायरेकटर डा. राकेश बिजारनीयां ने किया। जिसमें बिभिन्न किसमों के ब्लड टैस्टों व अन्य टैस्टों के दामों में भारी कटौती की डायरेकटर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुमित सिंगला समाज सेवा के लिए चंडीगढ़ में ‘स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित

बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : चंडीगढ़ ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर की ओर से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिस्ट्रेशन में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मनीष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा उप-चुनाव के लिए 121 मतदान दल रवाना

एएम नाथ।  नालागढ़ : निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि नालागढ़ विधानसभा उप-चुनाव के लिए 10 जुलाई, 2024 को मतदान होगा। मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करने के लिए आज 51-नालागढ़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली के बाद प्रदेश वासियों को सुक्खू सरकार ने दिया पानी का झटका : जयराम ठाकुर

सरकारें अपनी पार्टी के चुनावी वादे के अनुसार काम करती है लेकिन कांग्रेस विपरीत काम कर रही है मुख्यमंत्री क्या 5 साल प्रदेश की जनता को झटके पर झटके ही देना चाहते हैं,   नौकरी...
Translate »
error: Content is protected !!