आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उपायुक्त ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

by
ऊना, 23 फरवरी – आगामी लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को सरकारी भवनों से 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। इसके अलावा निजी भवनों में लगी सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को भी 72 घंटों के भीतर हटाना होगा। यह जानकारी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समस्त राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने दी।
उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि आदर्श आचार संहिता लगते ही सभी सरकारी भवनों से 24 घंटे, सार्वजनिक स्थानों से 48 घंटे के भीतर व निजी भवनों से 72 घंटे के भीतर सभी प्रकार की प्रचार सामग्री को हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रचार सामग्री में सभी प्रकार के बैनर, होर्डिंग्ज, नारा लेखन, दीवार लेखन इत्यादि शामिल रहेंगे।
इस अवसर पर तहसीलदार इलैक्शन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार इलैक्शन अजय शर्मा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का DC ने किया निरीक्षण

रोहित भदसाली। ऊना, 23 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री वीरेंद्र कंवर ने क्यारियां-हरोट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, फिर 9 किमी स्वयं बस में किया सफर

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज क्यारियां से हरोट बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक राष्ट्र, एक चुनाव’ मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम – चुनाव के बजाय जनहित है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता : जयराम ठाकुर

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’से मजबूत होंगे लोकतांत्रिक मूल्य, जनहित के लिए मिलेगा अधिक समय एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 से 20 फरबरी तक आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा के द्वारा जिला के विभिन्न उप रोजगार कार्यालयों में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!