उम्रकैद पिता को : शव नाले में फेंक दिया था एक साल की बेटी की हत्या कर

by

कुल्लू : एक साल की बेटी की हत्या कर शव सरवरी नाले में फेंकने वाले पिता को कुल्लू जिला एवं सत्र न्यायाधीश दविंदर कुमार की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई ।  उक्त फैसले में अदालत ने दोषी ज्ञान चंद निवासी सरली, कुल्लू को 10,000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।  जुर्माना न देने की सूरत में एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।  जिला न्यायवादी एनएस चौहान ने बताया कि 5 सितंबर 2017 को कुल्लू के बाबा बालकरूपी मंदिर के पास सरवरी नाला से एक वर्ष की बच्ची का शव बरामद हुआ था।  स्वच्छ भारत मिशन के तहत नाले की सफाई करते हुए शव शीशामाटी गांव के लोगों को मिला था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।      आरोपी के साथ-साथ चाचा मान सिंह और मौसी प्रोमिला देवी ने शव की शिनाख्त की । पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की और जांच के दौरान  पिता को आरोपी पाया गया और फिर उसे ग्रिफ्रतार कर लिया गया।  आरोपी की पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। क्योंकि आरोपी उससे झगड़ा व मारपीट करता था। उसने एक साल की बच्ची की हत्या कर शव सरवरी नाले में फेंक दिया था । जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में आरोपी पिता के खिलाफ अभियोग चलाया। अभियोग साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष ने 19 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए दस्तावेजों और बयानों के आधार पर पिता को बेटी की हत्या का दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुना दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और लोगों की बदनसीबी होगी : 3 महीने में ही 4500 करोड़ रुपए का कर्ज ले लिया, कर्ज लेने की यही स्पीड रही तो लेना पड़ेगा सरकार को हर साल 18 हजार करोड़ रुपए का कर्ज

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार यदि इसी स्पीड से लोन लेती रही तो एक दिन हिमाचल के हालात श्रीलंका जैसे बनने तय हैं। यह हिमाचल और यहां के लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मंदिर छातीपुरा में विशाल वार्षिक भंडारा : सैंकड़ों लोगों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

बद्दी, 26 मई (तारा) : बद्दी नगर के तहत छातीपुरा में मंगलवार को बाबा बालक नाथ मंदिर में वार्षिक भंडारा आयोजित किया गया। समाजिक कार्यकर्ता कुलदीप राजपूत ने बताया कि हर वर्ष की भांति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2030 तक खत्म हो जाएंगी ये तीन खतरनाक बीमारियां : पहली बीमारी भारत में हर 5 में से 3 लोगों की लेती है जान

नई दिल्ली : आधुनिक चिकित्सा विज्ञान अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां कभी लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों का इलाज न केवल संभव हो गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीजे-इलेवन ने सीएम-इलेवन को 8 विकेट से हराया

गवर्नर-इलेवन और सीजे-इलेवन की टीम के बीच खेला जाएगा फाइनल मैच रोहित जसवाल। शिमला  शिमला के बीसीएस, खेल मैदान में आज खेले गए सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में चीफ जस्टिस-इलेवन ने मुख्यमंत्री-इलेवन...
Translate »
error: Content is protected !!