आज के युवाओं को संसदीय कार्य प्रणाली का ज्ञान जरूरी : कुलदीप पठानिया

by

एएम नाथ। धर्मशाला :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुलेल ब्लॉक भटियात के छात्र छात्राओं ने तपोवन विधानसभा में सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। गौरतलब है कि ये स्कूली बच्चे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं।


विधान सभा अध्यक्ष ने सभी छात्र – छात्राओं को सदन में आज होने वाली
कार्यवाही तथा देश की लोकतान्त्रिक प्रणाली से अवगत करवाया। इस अवसर पर छात्रों से संवाद करते हुए पठानिया ने कहा कि विधान सभा तथा लोक सभा लोकतन्त्र के सबसे
बड़े मन्दिर हैं जहाँ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होती है, विपक्ष सरकार से प्रश्न पूछता है तथा सत्तापक्ष को उसका जवाब देना होता है।
पठानिया ने कहा कि युवाओं को सदन की कार्यवाही देखने के पश्चात इसके महत्व को समझना चाहिए। लोकतान्त्रिक व्यवस्था क्या है तथा किस तरह उनके जनप्रतिनिधि सदन के अन्दर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकासात्मक विषयों को उठाते हैं। उन्होंने
कहा कि आज के युवाओं को संसदीय प्रणाली का ज्ञान होना जरूरी है ताकि वे लोकतंत्र के सही में प्रहरी बन सकें।
पठानिया ने कहा कि जनप्रतिनिधि प्रश्नों के माध्यम से तथा सदन में अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं को नियमों की परिधि में रहकर उस पर सार्थक चर्चा का
प्रयास करते हैं ताकि उन जटिल समस्याओं का चर्चा के माध्यम से हल निकल सके। इस अवसर पर पठानिया ने सभी छात्र-छात्राओं के साथ आज होने वाली कार्यवाही, संसदीय
प्रणाली तथा सत्र संचालन सम्बन्धी जानकारी सांझा करते हुए सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचपी एसडीआरएफ ने उत्तर क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान : उत्तराखंड एसडीआरएफ ने दूसरा स्थान और दिल्ली एसडीआरएफ ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

धर्मशाला 18 मार्च । हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी-एसडीआरएफ) ने 17 से 18 मार्च 2025 तक गाजियाबाद में 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ परिसर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर (उत्तर क्षेत्र) एसडीआरएफ प्रतियोगिता में प्रथम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता

चंबा, 18 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में वीरवार को जनजातीय उप मंडल भरमौर के तहसील होली में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई । ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आठ लोगों को दी गई एक दिन में फांसी… सऊदी अरब 2025 में तोड़ देगा मौत की सजा का रिकॉर्ड

सऊदी अरब :  सऊदी अरब में हाल के सालों में फांसी के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. इसी बीच खबर है कि सऊदी ने एक ही दिन में आठ लोगों को फांसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

बड़सर 21 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की कार्यवाहक समिति, विभाग की अन्य योजनाओं की ब्लॉक स्तरीय अनुश्रवण समिति और मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!