16 को लगेगा उन्नति रोजगार मेला : राजकीय महाविद्यालय, ऊना के परिसर में करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजन किया जा रहा

by

ऊना, 9 जून – राजकीय महाविद्यालय, ऊना के करियर काउन्सलिंग एंड ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल द्वारा 16 जून को महाविद्यालय ऊना परिसर में रोजगार मेला उन्नति 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य दर्शन धीमान ने बताया की विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल व् रोजगार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में 15-20 कम्पनीज़ आएंगी। उन्होंने बताया इस रोजगार मेले में आदित्य बिरला ग्रुप, बायजूस, आईआईएफएल ग्राजिआनो, डीसीएम श्रीराम, ईक्लर्कस, एक्ट आउटलाइन, आईआरओएन, वर्धमान, एवन साइकिल, सेंचुरी प्लाई, टेलीपेरफोर्मन्स, प्लेनेट स्पार्क्स, टालब्रोस जैसी कम्पनी आएंगी जिनके द्वारा लगभग 500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएंगे। उन्होंने बताया जो भी इच्छुक अभ्यर्थीजो रोजगार मेले में भाग लेना चाहता है वह गूगल फॉर्म के द्वारा अपना पंजीकरण करवा सकता है जिसका लिंक गवर्मेंट पीजी काॅलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी स्पॉट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय और आस-पास के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को भी आंमत्रित किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार का अबसर प्रदान किया जा सके। महाविद्यालय प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस रोजगार मेले का लाभ उठायें।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रेया वालिया ने HPPSC द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान किया प्राप्त

एएम नाथ। नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां निवासी श्रेया वालिया ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिस पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण के कालेज और हाई स्कूल में किया छात्राओं का मार्गदर्शन

हमीरपुर 13 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय कंजयाण में ‘लैंगिक संवेदनशीलता एवं व्यवहार परिवर्तन’ विषय पर और राजकीय उच्च पाठशाला कंजयाण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। चंबा  : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने आज मतदाता जागरूकता  वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में विकास कार्य ठप, केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए 30 करोड़ नहीं दे रही सरकार: जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव रोकने की कोशिश का आरोप, बोले जयराम- चुनाव करवाकर रहेंगे सुक्खू सरकार पर जयराम का हमला, बोले- कांगड़ा में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक एएम नाथ। कांगड़ा/बैजनाथ : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
Translate »
error: Content is protected !!