आज से शुरू पवित्र मणिमहेश यात्रा, 4 सितंबर को छोटा शाही स्नान

by

मणिमहेश यात्रा में एक हजार से अधिक पुलिस-गृह रक्षक संभालेंगे सुरक्षा

यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 18 सितंबर को होगा राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान

एएम नाथ। भरमौर : हिमाचल प्रदेश की कठिन और प्रसिद्ध धार्मिक यात्राओं में शामिल पवित्र मणिमहेश यात्रा बुधवार, 26 अगस्त से शुरू होगी। यात्रा 20 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान 28 अगस्त को रक्षा बंधन स्नान, 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का छोटा शाही स्नान तथा 18 सितंबर को राधाष्टमी का बड़ा शाही स्नान होगा।
चौरासी मंदिर भरमौर के पुजारी पंडित छज्जू राम शर्मा के अनुसार जन्माष्टमी स्नान का शुभ मुहूर्त तीन सितंबर रात 2:26 बजे से शुरू होगा और श्रद्धालु चार सितंबर को दोपहर 12:14 बजे तक स्नान कर सकेंगे। राधाष्टमी पर्व 18 सितंबर दोपहर एक बजे से शुरू होकर 19 सितंबर शाम 3:28 बजे तक चलेगा।
हड़सर से मणिमहेश झील तक 13 किलोमीटर से अधिक का पैदल सफर करना पड़ता है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धनछो, सुंदरासी, गौरीकुंड और शिव कुंड के पास टेंट की व्यवस्था रहेगी। यहां बिस्तर का किराया 250 से 350 रुपये तक निर्धारित है। मणिमहेश झील समुद्र तल से करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिस और गृह रक्षक जवान तैनात रहेंगे। हड़सर-धनछो मार्ग पर एसडीआरएफ के 40, धनछो-सुंदरासी क्षेत्र में पर्वतारोहण उपकेंद्र भरमौर के 60 और सुंदरासी से पवित्र डल तक एनडीआरएफ के 30 बचावकर्मी तैनात किए जाएंगे। भरमौर, भरमाणी और हड़सर में करीब 20 आईटीबीपी जवान भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए सात स्वास्थ्य टीमें दवाओं, ऑक्सीजन सिलिंडरों और जरूरी उपकरणों के साथ तैनात रहेंगी। सुरक्षा कारणों से मैहला से आगे रात 11 से सुबह 4 बजे और हड़सर से डल झील तक शाम 7 से सुबह 4 बजे तक यात्रा प्रतिबंधित रहेगी।
यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। श्रद्धालु 50 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। हेलिकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा : विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए

शिमला : साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब डिपुओं में और अधिक पौष्टिक खाद्य तेल मिलेगा। तेल को फोर्टिफाइड कर इसमें विटामिन-ए और डी पौष्टिक तत्व मिलाए गए हैं। लोगों के स्वास्थ्य को...
article-image
पंजाब

पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी। नई सड़कों के निर्माण...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर निवासी मोहिंदर सिंह गिल के हुए मरणोपरांत नेत्रदान

गढ़शंकर,  2 अक्तूबर: नेत्रदान संस्था नवांशहर के जनरल सेक्रेटरी रतन कुमार जैन ने बताया कि मोहिंदर सिंह गिल सुपुत्र गुलजारा सिंह निवासी, वार्ड नंबर 5 गढ़शंकर का संक्षिप्त बीमारी के पश्चात देहांत हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी सीएम अग्निहोत्री का अहम फैसला : 217 करोड़ रुपए की बड़सर पेयजल योजना का बदला स्रोत : लागत में आई 70 करोड़ की कमी, अब इस पर 126.19 करोड़ रुपए खर्च होंगे – डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 126.19 करोड़ रुपए की पेयजल योजना का स्रोत बदल दिया है। बड़सर क्षेत्र की जनता को...
Translate »
error: Content is protected !!