ऊना में श्रद्धालुओं से भरा मालवाहक गहरी खाई में गिरा, बच्ची की मौत

by

पीरनिगाह से नैना देवी जा रहे थे श्रद्धालु, बसोली के पास हुआ हादसा

52 घायल, 16 अस्पताल में भर्ती; चालक के खिलाफ केस दर्ज

एएम नाथ। ऊना :  ऊना जिले में मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं से भरा एक मालवाहक ट्राला अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 11 वर्षीय पायल की मौत हो गई, जबकि 52 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसा पीरनिगाह धार्मिक स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बसोली के पास हुआ।
प्रारंभिक जांच के अनुसार ट्राले में प्रेशर सिलिंडर के काम करना बंद करने से स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया था। उतराई पर तीखे मोड़ के दौरान चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्राला सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में अस्थायी रूप से दो मंजिला ढांचा तैयार किया गया था, जिसमें करीब 60 श्रद्धालु सवार थे।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र से रिश्तेदारों का जत्था दो दिन पहले धार्मिक यात्रा पर निकला था। रविवार को श्रद्धालु पीरनिगाह मंदिर पहुंचे थे, जहां लंगर आदि लगाने के बाद मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मां नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब जाने के लिए ट्राले में रवाना हुए। पीरनिगाह से करीब दो किलोमीटर आगे बसोली के नजदीक यह हादसा हो गया।
ट्राला पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों, राहगीरों और अन्य श्रद्धालुओं ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। निजी वाहनों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों की संख्या अधिक होने के कारण अतिरिक्त मरीज कक्ष में भी उपचार की व्यवस्था करनी पड़ी।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार 52 घायलों में से 16 को भर्ती किया गया, जबकि 36 का उपचार ओपीडी में किया गया। सर्जरी, आर्थो वार्ड और हाईटेक इमरजेंसी में घायलों का इलाज चला। करीब 18 घायलों के एक्स-रे किए गए। कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रशासन ने घायलों को तत्काल दो-दो हजार रुपये की फौरी राहत देने के निर्देश दिए।
हादसे में राकेश कुमार, नीतू और जयदीप समेत चार गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। पुलिस ने चालक रजत निवासी इंद्री, करनाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पूर्व में भी मालवाहकों के हादसे हो चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कूल-कॉलेज बंद करने के मामले में अपना-पराया कर रही है सरकार ….शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र ननखड़ी से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता कौल नेगी के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर...
article-image
पंजाब

गुरु नानक इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा गोद लिए गए अजोवाल स्कूल का वार्षिक समारोह : शिक्षा एवं मानवता के कल्याण में समाज सेवी संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान – ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 26 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि सामाजिक सेवा संगठन शिक्षा और मानवता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और ऐसे संगठन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देकर सत्ता में आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली के झटके : जयराम ठाकुर

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में “घर-घर” खेल रही आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों की लड़ाई खुलकर सामने आई एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पनसाई के परिवार की समस्या हल करने पहुंचे अधिकारी

एसडीएम निशांत शर्मा ने बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ किया दौरा एएम नाथ। नादौन 09 मार्च। ग्राम पंचायत पनसाई के गांव छोटा बल्ह में...
Translate »
error: Content is protected !!