आठ विदेशी पिस्तौल, आठ मैगजीन, एक किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तानी कनेक्शन भी आया सामने

by

अमृतसर। सीआई (काउंटर इंटेलिजेंस) की टीम ने पाकिस्तान से भेजी गई हथियारों और नशे की खेप के साथ तीन तस्करों को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से आठ विदेशी पिस्तौल, आठ मैगजीन, एक किलो हेरोइन और 2.9 लाख रुपये की ड्रग मनी, एक नोट गिनने वाली मशीन बरामद की गई है।

डीजीपी ने बताया है कि तीनों आरोपित पाक तस्कर सिकंदर नूर के साथ संपर्क में थे। सिकंदर नूर पहले भी भारत (पंजाब) के जरिए हथियार और हेरोइन की खेप ठिकाने लगा चुका है। पुलिस तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए तीनों आरोपित पंजाब के गैंग्सटरों को हथियार सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस ने कड़े गए आरोपितों की पहचान फिरोजपुर के शाके गांव निवासी सरबजीत सिंह, लंगियाणा गांव निवासी कुलविंदर सिंह और तरनतारन के रेलवे रोड निवासी अशमनदीप सिंह के रूप में बताई है। तीनों के खिलाफ अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में केस दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर से दिलवाई खुद को दिलाई धमकी : पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित पांच पकड़े

बरनाला :  बरनाला जिला पुलिस ने एक दिलचस्प लेकिन गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक ईंट भट्ठा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर...
article-image
पंजाब , समाचार

5 गिरफ्तार : नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां मंगवा कर सप्लाई करने वाले

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस, अमृतसर ने दूसरे राज्यों से नशीली गोलियाँ मंगवा कर सप्लाई करने वाले 5 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पकडे गए आरोपियों...
Translate »
error: Content is protected !!