आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने दिलवाई शपथ : उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन 

by
एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में सहायक आयुक्त पीपी सिंह ने उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारीयों व कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर शपथ दिलवाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा देश में शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखने की शपथ ली।
एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह ने शपथ दिलवाई कि “हम, भारतवासी, अपने देश की अहिंसात्मक परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेते हैं। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने और मानव जीवन मूल्यों को खतरे में डालने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।”
यह दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है, जिनका 1991 में एक आतंकवादी हमले में निधन हुआ था। इस दिन का उद्देश्य आतंकवाद के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होना गर्व की बात: राजेश धर्माणी

1 से 5 फरवरी तक आयोजित होगी यह प्रतियोगिता, देश भर से लगभग 40 टीमें लेंगी भाग हैंडबॉल की राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैशलेस भुगतान के लिए बस यात्रियों की पसंद बन रहा परिवहन निगम का एनसीएमसी कार्ड : मेट्रो की तर्ज पर एचआरटीसी उपलब्ध करवा रहा सुविधा, दिल्ली, मुंबई में भी मान्य

सरकाघाट, 29 अप्रैल : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब यात्री यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड सहित नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) से भी टिकट राशि का भुगतान कर सकेंगे। मैट्रो की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा : सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय समेत लिस्ट में हैं ये नाम, नई कैबिनेट में एक नया चेहरा भी होगा

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी  की कैबिनेट अब तय हो चुकी है. सूत्रों के अनुसार इस कैबिनेट में अरविंद केजरीवाल  की कैबिनेट के चार मंत्रियों को भी शामिल किया गया है.  जिन पुराने मंत्रियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का जन्मदिवस बनेगा संवेदनशीलता और सेवा की मिसाल

पठानिया अपने 69वें जन्मदिवस पर नहीं करेंगे कोई आयोजन, आपदा पीड़ितों के साथ साझा करेंगे दुःख-दर्द एएम नाथ। चम्बा    हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 17 सितंबर 2025 को अपना 69वां जन्म...
Translate »
error: Content is protected !!