आतंकी अर्श डल्ला गिरोह का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, चार ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद

by

नई दिल्ली : दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने सरकार द्वारा घोषित आतंकी अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला गिरोह के हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे तीन अतिरिक्त मैग्जीन के साथ चार सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल बरामद की है।

दिल्ली में गिरोह के अन्य बदमाश को देने के लिए ओखला आया था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी ने बताया कि एकमजोत सिंह पिछले काफी समय से गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई के प्रतिद्वंद्वी अर्शदीप उर्फ अर्श डल्ला गिरोह का बदमाश है। वह गिरोह के लिए देश में अलग अलग जगह हथियारों की तस्करी करता है।

दिल्ली और पंजाब में पहुंचाए जाने थे हथियार

जिले की एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार के नेतृत्व में टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली और पंजाब के गैंगस्टर मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की सप्लाई ले रहे हैं।

पुलिस ने हथियारों की तस्करी करने वाले बदमाश के बारे में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान अर्शदीप उर्फ डल्ला गिरोह के द्वारा चलाए जा रहे अंतरराज्यीय अवैध हथियार सिंडिकेट का पता चला। इसे कुख्यात बब्बू डालेमा और परमजीत सिंह उर्फ पम्मा भीखी चला रहे थे।

इसके तहत पुलिस ने 18 जून को एकमजोत को गिरफ्तार किया। वह मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से अवैध हथियार लेकर दिल्ली आया था। आरोपित दिल्ली से होते हुए पंजाब जाने की फिराक में था। इससे पहले ओखला में किसी साथी को हथियार देने वाला था।

यूएई में बैठे बब्बू डालेमा के कहने पर लाया था हथियार

एकमजोत ने बताया कि उसे बब्बू डालेमा ने वाट्सएप पर मध्यप्रदेश से हथियार लाने के लिए कहा था। ये हथियार उसे परमजीत सिंह व उसके साथियों तक पहुंचाने थे।

पुलिस पूछताछ में एकमजोत ने बताया कि उसने अर्श डल्ला गिरोह में शामिल होने के लिए यूएई में बब्बू डालेमा से संपर्क किया था। फिर बब्बू ने एकमजोत का परिचय पंजाब में रहने वाले बदमाश परमजीत सिंह उर्फ पम्मा भीखी से कराया।

2023 में सुक्खा को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने मार दिया था

परमजीत सिंह गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दूनेके का साथी है। वर्ष 2023 में सुक्खा दूनेके को कनाडा में लाॅरेंस बिश्नोई गिरोह ने मार दिया था।

बता दें कि डल्ला और बिश्नोई गिरोह के बीच काफी समय से दुश्मनी चलती आ रही है। इनकी गैंगवार में कई हत्याएं हो चुकी हैं। डल्ला खालिस्तान टाइगर फोर्स का सक्रिय सदस्य है। उसे भारत सरकार ने आतंकी घोषित कर रखा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में नियमित DGP की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त : सरकार से मांगा हलफनामा

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) पद पर पिछले करीब चार वर्षों से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने...
article-image
पंजाब

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब को अहम जगह : मनप्रीत बादल समेत तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने की कवायद, तरुण चुघ और सौदान सिंह को भी महत्वपूर्ण पद नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम...
article-image
पंजाब

सिद्धू दंपती एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय : फ्री राशन देने की जरूरत नहीं, बल्कि एजुकेशन का कार्ड और हेल्थ कार्ड बनाए जाएं – नवजोत सिंह सिद्धू

 नवजात सिंह सिद्धू दंपती एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। काफी समय से अमृतसर शहर के लोगों और राजनीति से दूरी के बाद आज नवजोत सिंह सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत...
पंजाब

प्रदेश स्तरीय चैस प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 10 को: जिला खेल अधिकारी

होशियारपुर ; 07 अक्टूबर: जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि खेल विभाग की ओर से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के अंतर्गत अलग-अलग जिलों में प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!