आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

by
होशियारपुर, 08 मार्च:    डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर पंजाब के जिला जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने का अनुरोध किया है।
डिप्टी स्पीकर ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखे पत्र में उनका ध्यान प्रदेश के अति महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रीत करते हुए अनुरोध किया है कि आदमपुर हवाई अड्डे का अगले कुछ दिनों में उद्घाटन होने वाला है। इस लिए उनका प्रस्ताव है कि आमदपुर हवाई अड्डे, जालंधर का नाम महान गुरु श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए, जिन्होंने समूची मानवता के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है और दुनिया को करुणा, समानता व आपसी भाईचारे की शिक्षा दी है।
जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि आपका यह प्रयास न केवल समाज में उनके अपार योगदान को मान्यता देगा बल्कि उन्हें उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं और मूल्यों की भी याद दिलाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। इस लिए आपसे पुरजोर अनुरोध है कि आदमपुर, जालंधर हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गिरफ्तार – जंगल में बंदूक से निशाना बनाने की कर रहा था प्रेक्टिस -जिस युवक फांदी पर पूर्व MLA के बेटे दुआरा गोलियां चलवाने के थे आरोप

रोहित जसवाल । बिलासपुर :   जिले के घुमारवीं इलाके में जंगल में शूटिंग की प्रेक्टिस करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक जंगल में बंदूक से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ब्यास नदी में डूबते दो साथियों को बचाया : खुद नदी में बह गया पंजाब का युवक

एएम नाथ । भुंतर/ कपूरथला  :  ब्यास नदी में डूब रहे दो लोगों की जान बचाने वाला युवक अपनी जिंदगी की जंग हार गया। साथियों को तो मौत के मुंह से वापस ले आया,...
article-image
पंजाब

खालसा  कालेज के छात्राओं ने किसानों के समर्थन में रोष रैली निकाली

गढ़शंकर : बीएएम खालसा कालेज गढ़शंकर के छात्रों द्वारा कालेज विद्यार्थी यूनियन अध्यक्ष गुरजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों के हक में शहर में रोष रैली निकाली गई। कालेज से आरंभ हुई रैली शहर...
article-image
पंजाब

पंजाबी गायक पर पुलिस ने कसा शिकंजा : पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धाराएं

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक हसन मानक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जांच के दौरान दर्ज किए गए बयानों में दुष्कर्म से जुड़े आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!