आदित्य ने जीते पदक : पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर के आदित्य बख्शी ने नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जीता एक रजत पदक और एक कांस्य पदक

by

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर स्थित यू.आई.एल.एस में बी.ए.एल.एल.बी. के विद्यार्थी कराटे खिलाड़ी आदित्य बख्शी ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुई नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप में एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीता। पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी के निदेशक डॉ. एचएस बैंस ने कहा कि आदित्य की इस सफलता से संस्थान का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पी.यू.एस.एस.जी.आर.सी में विद्यार्थियों को बेहतर अकादमिक माहौल व सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए आदित्य को शाबाशी और उसके कोच अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक सेंसई जगमोहन विज को बधाई दी। डॉ. बैंस ने आदित्य को और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया तथा संस्थान की ओर से हरसंभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर इंचार्ज स्टूडेंट वेल्फेयर डॉक्टर ब्रजेश शर्मा और स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सविता ग्रोवर ने भी आदित्य की इस सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उसे शाबाशी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

आठ हजार रुपये की ड्रग मनी, छह सौ नशीले कैप्सूल व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार।

 माहिलपुर – थाना माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को आठ हजार रुपये की ड्रग मनी, छह सौ नशीले कैप्सूल व सौ नशीली गोलियों के साथ एक गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी को झटका : महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए कितनी कीमत है अब

नई दिल्ली :  पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपए प्रति लीटर...
article-image
पंजाब , समाचार

निमषा मेहता ने की सराहना : नवजात शिशुओं की देखभाल के कार्य के लिए “एकनूर स्वै सेवी संसथा” और “, उपकार सोसायटी” की

गढ़शंकर |यहां के पास पोसी गांव में साठ नवजात बेटियों की लोहड़ी डाली गई। इस कार्यक्रम का आयोजन “एक नूर स्वयंसेवी संगठन पठालावा”, एकनूर शाखा ग्राम पोसी और “उपकार कोऑर्डिनेशन सोसाइटी नवांशहर” द्वारा संयुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!